
बिलासपुर,,, कोटा थाना क्षेत्र में 22 सितंबर 2024, रविवार को एक गंभीर घटना घटी, जहां लड़के-लड़कियों के एक समूह ने नशे की हालत में कोरी डैम जाने की कोशिश की। इस बीच, पेंडारी निवासी कुछ युवकों ने उन पर टिप्पणी की, जिसके चलते गनियारी क्षेत्र में विवाद शुरू हुआ। यह विवाद बाद में 24 कैरेट होटल के पास जाकर उग्र हो गया, जहाँ दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।
घटना के दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर प्रार्थी पर हमला किया, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिन्होंने तुरंत आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। मामले में एफआईआर दर्ज की गई और बीएनएस की धारा 109, 190, 191(2), 191(3), और 191(5) के तहत गंभीर अपराध जैसे बलवा, हत्या का प्रयास और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

CCTV फुटेज और गवाहों के आधार पर कार्रवाई:
घटना की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की। अन्य गवाहों के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ ही घंटों में आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने तत्काल एक टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस की तत्परता के चलते 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार 5 आरोपियों के नाम
• 1. शुभम लहरे, निवासी विद्या नगर, थाना सिविल लाइन
• 2. हर्ष, थाना तारबहार
• 3. भूमिका, थाना तारबहार
• 4. पायल, थाना सकरी
• 5. पूजा, थाना सिरगिट्टी
आरोपियों पर कठोर कार्रवाई और गुंडा फाइल खोले जाने की तैयारी:
गिरफ्तार आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि अगर जांच के दौरान इन आरोपियों के खिलाफ अन्य आपराधिक गतिविधियाँ भी पाई जाती हैं, तो उनके खिलाफ गुंडा फाइल भी खोली जाएगी।
इस घटना ने इलाके में तनाव पैदा कर दिया ९ है, और पुलिस प्रशासन इस मामले को लेकर सतर्क है। स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद से सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है, और प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करने की मांग की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 13, 2026ढाई साल से आदर्श गांव का अकाल! सांसद तोखन साहू के खाते में एक भी गांव नहीं, बजट नहीं तो नेताजी को गोद लेने में भी नहीं दिलचस्पी, फोकट के चंदन में समर्थकों ने भी फेर ली नजर…
UncategorizedNovember 13, 20266 साल में पैसा डबल करने का दिखाया सपना, 24 लाख लेकर कंपनी ही गायब, 12 साल बाद चिटफंड के चार डायरेक्टर पुलिस के हत्थे चढ़े, बॉन्ड-पासबुक ने खोली पोल, बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी…
UncategorizedNovember 12, 2026सरकंडा में हुड़दंगियों की नहीं चली दादागिरी, पुलिस की समझाइश को भी दिखाया ठेंगा तो 6 को पकड़कर सीधे न्यायालय पहुंचाया, शांति बिगाड़ने निकले थे, अब कानून का पाठ पढ़ेंगे…
UncategorizedNovember 12, 20268 अस्पतालों के नियमितीकरण में ‘लाखों का खेल, जीना सीखो से लेकर न्यू जनता तक उठे सवाल, निगम की भवन शाखा फिर कटघरे में, 50-50 लाख की कथित वसूली का आरोप, जांच टीम पर भी उठी उंगली…
