
बिलासपुर,,, पुलिस ने हाल ही में एक बड़ी सफलता हासिल की जब उन्होंने पिकअप वाहन, मोबाइल फोन और नगदी लूट के आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशों पर संपत्ति संबंधी अपराधों में कड़ी कार्यवाही के तहत की गई।
दिनांक 9 सितंबर 2024 को पीड़ित राजन महरा, निवासी हरदीबाजार, कोरबा ने बिलासपुर पुलिस को सूचित किया कि दो व्यक्ति पानी की टंकी और सीमेंट ले जाने के नाम पर हरदीबाजार से पिकअप बुक कराई थी। इन व्यक्तियों ने पीड़ित से पिकअप में पानी टंकी और सीमेंट लोड करवाने के बाद, ग्राम सोंठी के जंगल में जाकर अपने साथियों के साथ मिलकर उसे लूट लिया। अपराधियों ने राजन से उसका मोबाइल फोन और 220 रुपये नगद छीनकर उसे जंगल में छोड़ दिया और पिकअप वाहन लेकर फरार हो गए।
पुलिस की कार्यवाही
इस गंभीर मामले की जानकारी मिलते ही, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्काल जांच के आदेश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा और उप पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार के निर्देशन में थाना प्रभारी निलेश पांडेय के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच और तकनीकी सहायता का उपयोग करके अपराधियों की पहचान करने में सफलता प्राप्त की।
गिरफ्तार आरोपी
• 1. ऋषि कुमार पाटले (39 वर्ष)
• 2. जानू कोशले (20 वर्ष)
• 3. नागराज पाटले (24 वर्ष)
(सभी आरोपी जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं)
(सभी आरोपी जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं)
पुलिस ने आरोपियों से गहन पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपने 5 अन्य साथियों के साथ मिलकर इस अपराध को अंजाम देने की बात कबूल की।
बरामद सामान
पिकअप वाहन (क्रमांक MP 18 ZC 3368)
मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 11A 7398)
120 रुपये नगद
7 नग सागौन की लकड़ी
लकड़ी के गोले अकलतरा स्थित नुरूटाल आरा मिल से बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपियों से लूटे गए पिकअप वाहन के साथ-साथ लकड़ी काटने वाला आरा भी जब्त किया
पुलिस की सराहनीय भूमिका
इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेश पांडेय, सउनि दिलीप प्रभाकर, प्र. आर. परमेश्वर सिंह, आरक्षक राजेंद्र साहू, और प्रकाश जगत का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनकी मेहनत और तत्परता से इस गंभीर अपराध के आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है!
बिलासपुर पुलिस की इस तेज़ और प्रभावी कार्यवाही से अपराधियों को सख्त संदेश मिला है! और आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.12सिरगिट्टी में दो मासूमों से दरिंदगी पर बवाल: आरोपी नाबालिग पर दुष्कर्म का आरोप, माताओं ने थानेदार समेत पुलिसकर्मियों पर लगाया संरक्षण देने और समझौते का दबाव बनाने का गंभीर आरोप, तीन पर सवाल मगर कार्रवाई सिर्फ एक ASI पर…
Uncategorized2026.06.11सिरगिट्टी में मासूम बच्चियों से दैहिक शोषण पर फूटा गुस्सा, पीड़िता की माँ का आरोप- थानेदार ने भगाया, आरोपी पक्ष को थाने में बैठाया, समझौते का बनाया दबाव; SSP ने लगाई फटकार, अलग FIR और दोबारा मेडिकल के आदेश से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया…
Uncategorized2026.06.11माहौल में जाम, कार्रवाई बदनाम! रसूखदारों पर पर्दा, आम लोगों की फोटो वायरल… आबकारी की छापेमारी पर उठे सवाल, आखिर किसे बचाने में लगा है सिस्टम,माहौल रेस्टोरेंट के संचालक की भूमिका संदिग्ध?…
Uncategorized2026.06.11ऑनलाइन जमीन के नाम पर ऑफलाइन खेल..
पटवारी पर किसान से 20 हजार मांगने का आरोप, 10 हजार एडवांस लेकर नंबर किया ब्लैक… अब कलेक्टर से शिकायत, FIR नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी…
