
वर्ष 2021 में 2 आरोपियों को गिर. कर एनडीपीएस एक्ट के तहत् की गई है कार्यवाही। पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 4 किलो 600 ग्राम गांजा किया गया था बरामद प्रकरण में 1 अन्य आरोपी है फरार, जिसका पतासाजी जारी है! अवैध नशे का व्यापार करने वाले हो जाए सावधान होगी कड़ी कार्यवाही

बिलासपुर,, दिनांक 27.09.2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक काले रंग के पल्सर मोटर सायकल क्रमांक CG 10 BD 0217 में सवार दो व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने हेतु अशोक नगर की ओर जा रहे हैं । सूचना पर विधिवत् एनडीपीएस एक्ट प्रावधानों का पालन करते हुये रेड कार्यवाही कर आरोपी 1.आयुश रजक पिता बालेन्द्र रजक उम्र 27 वर्ष निवासी तेलीपारा दरबार लाज के पीछे सिटी कोतवाली बिलासपुर एवं आरोपी 2. अमन सिंह ठाकुर पिता राजू सिंह ठाकुर उम्र 25 वर्ष निवासी तेलीपारा दरबार लॉज के पीछे थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर को मौके पर पकड़कर तलाशी लिया गया जिनके कब्जे से 4 किलो 600 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद कर पूछताछ करने पर आरोपी अंकू उर्फ अंकित श्रीवास एवं रामचंद उर्फ रामजी निवासी तखतपुर के द्वारा उक्त गांजा बिक्री हेतु देना बताने पर आरोपी अंकित श्रीवास एवं रामचंद की पतासाजी की गई किन्तु आरोपी नहीं मिलने पर प्रकरण में धारा 173(8)जा.फौ. के तहत् अभियोग पत्र माननीय न्यायालय पेश किया गया था। प्रकरण में फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही। आज दिनांक 13.10.2024 को सूचना मिला कि प्रकरण के फरार आरोपी अंकित श्रीवास उर्फ अंकू नवरात्रि पर्व मनाने अपने सकुतन तखतपुर आया हुआ है। उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिनके द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर उप निरी. जे.पी. निषाद के हमराह आर. शिव जोगी, मुकेश शर्मा, इमरान खान, छत्रपति दीक्षित एवं अन्य का टीम तैयार कर तखतपुर टीम भेजा गया। जहां आरोपी अंकित श्रीवास उर्फ अंकू को उसके सकुनत पर घेराबंदी कर थाना सरकंडा और तखतपुर थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर की संयुक्त टीम द्वारा पकड़ा गया। जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपने साथी रामचंद उर्फ रामजी एवं पूर्व में गिर. आरोपियों के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार किया। जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
आरोपी -👇👇
अंकित उर्फ अंकू श्रीवास पिता अरूण श्रीवास उम्र 29 वर्ष निवासी पाठकपारा तखतपुर थाना तखतपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 31, 2026सत्ता बदली, चखना मंडी के खिलाड़ी बदले, पुराने बस स्टैंड से चांटीडीह और चिंगराजपारा तक नेताओं की कथित सरपरस्ती में फल-फूल रहा कारोबार, 64 में 32 दुकानें बंद मगर आधे शहर में जाम छलकाने का इंतजाम…
UncategorizedOctober 31, 2026मिलावटखोरों की मिठास पर R.R देवांगन का शिकंजा, बंगाल स्वीट्स से लड्डू तो साई सुपर मार्केट से गुलाब जामुन मिक्स तक के सैंपल, खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ दबिश से कारोबारियों में खलबली, अब लैब रिपोर्ट खोलेगी शुद्धता की पोल, R.R देवांगन की निगरानी में जारी रहेगा अभियान…
UncategorizedOctober 31, 2026तहसील में तहलका, सीपत में महिला अफसर को फोन पर गाली, सकरी में पक्षकारों के बीच मारपीट का बवाल, कहीं CM हेल्पलाइन बनी सिरदर्द तो कहीं तहसील दफ्तर बना अखाड़ा, दो घटनाओं से प्रशासनिक महकमे में उबाल…
UncategorizedOctober 30, 2026अजित मिश्रा के नेतृत्व में प्रेस क्लब की दहाड़! पत्रकारिता की आड़ में कथित वसूली पर शासन को सौंपा ज्ञापन, फर्जी पत्रकारिता पर नकेल कसने की मांग, 5 साल के अनुभव का फॉर्मूला पेश—अब डिजिटल पत्रकारिता में कौन असली, कौन नकली, जांच से खुलेगा राज…
