
बिलासपुर,,, निगम सीमा में शामिल खमतराई के लगभग 11 एकड़ शासकीय भूमि में तकरीबन 94 लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। प्रशासन द्वारा मामले की तहकीकात करने पर मालूम चला की उसी सरकारी भूमि में अवैध रूप से रहने वाले मणिशंकर त्यागी द्वारा अन्य लोगों को सरकारी जमीन टूकड़े में करके बेच दिया गया है।
निगम प्रशासन ने सबसे पहले मणिशंकर त्यागी को जमीन और निर्माण संबधी दस्तावेज पेश करने के लिए नोटिस दिया,समय सीमा के भीतर दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार के निर्देश पर आज अतिक्रमण और जोन क्रमांक 7 की टीम ने मणिशंकर त्यागी के अवैध मकान और दुकान को तोड़ा। उक्त भूमि के शेष अतिक्रमण को जल्द ही हटाया जाएगा और आरोपी मणिशंकर त्यागी के खिलाफ आगे प्रशासन एफआईआर कराने की तैयारी में है। वही देर रात तक ये कार्यवाही चलती रही।
आज निगम प्रशासन ने खमतराई के वार्ड क्रमांक 58 काली मंदिर के पास बिना अनुमति के वाणिज्यिक और आवासीय निर्माण कराने वाले मणिशंकर त्यागी के अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया जिसमें चार दुकाने और मकान बनाया गया था।
निगम कमिश्नर और एसडीएम ने किया निरीक्षण
खमतराई में किए गए 11 एकड़ के सराकारी जमीन पर अतिक्रमण का आज मौके पर जाकर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार और एसडीएम श्री पीयूष तिवारी ने निरीक्षण किया है। उक्त भूमि से अतिक्रमण को हटाने और अन्य कार्रवाई जल्द ही की जाएगी।
दो एकड़ समाज को आबंटित है
खमतराई के 11 एकड़ अतिक्रमित भूमि में दो एकड़ वह जमीन भी शामिल है जिसे ब्राम्हण समाज को आबंटित किया गया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.05.01नशे में ‘खाकी’ का खतरनाक तमाशा! थाने में आरक्षक ने लोड की S.L.R, भाई से झगड़े ने लिया उग्र रूप, स्टाफ की फुर्ती से टली बड़ी वारदात, CCTV में कैद हाई वोल्टेज ड्रामा, अफसरों की भूमिका पर उठे सवाल…
Uncategorized2026.05.01सूटकेस में छिपा ‘काला खेल’ बेनकाब हसदेव एक्सप्रेस से गौमांस तस्करी करते माँ-बेटी गिरफ्तार, भगवा ब्रिगेड की सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, स्टेशन पर हंगामा—नेटवर्क खंगालने की मांग, सख्त कार्रवाई के संकेत…
Uncategorized2026.05.01बिना लेबल का खेल खत्म! ‘सही दवा-शुद्ध आहार’ अभियान में 21 दुकानों पर छापा, संदिग्ध कॉस्मेटिक्स जब्त, मौके पर नष्ट ग्राहकों को चेतावनी, नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, ग्रामीण इलाकों में जांच तेज, सुरक्षित खरीदारी पर जोर…
Uncategorized2026.04.30सकरी थाना प्रभारी विजय चौधरी का ‘क्लीन बोल्ड’ ऑपरेशन: अंतरराज्यीय सट्टा गैंग धराया, लूडो-आईपीएल से करोड़ों का खेल उजागर, 21 मोबाइल-3 लैपटॉप जब्त, सरगना राहुल छाबड़ा समेत आरोपी गिरफ्तार, कार्रवाई से मचा हड़कंप…
