
बिलासपुर,,, निगम सीमा में शामिल खमतराई के लगभग 11 एकड़ शासकीय भूमि में तकरीबन 94 लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। प्रशासन द्वारा मामले की तहकीकात करने पर मालूम चला की उसी सरकारी भूमि में अवैध रूप से रहने वाले मणिशंकर त्यागी द्वारा अन्य लोगों को सरकारी जमीन टूकड़े में करके बेच दिया गया है। निगम प्रशासन ने सबसे पहले मणिशंकर त्यागी को जमीन और निर्माण संबधी दस्तावेज पेश करने के लिए नोटिस दिया,समय सीमा के भीतर दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर रविवार को अतिक्रमण और जोन क्रमांक 7 की टीम ने मणिशंकर त्यागी के अवैध मकान और दुकान को तोड़ा। उक्त भूमि के शेष अतिक्रमण को जल्द ही हटाया जाएगा और आरोपी मणिशंकर त्यागी के खिलाफ आगे प्रशासन एफआईआर कराने की तैयारी में है।

निगम प्रशासन ने खमतराई के वार्ड क्रमांक 58 काली मंदिर के पास बिना अनुमति के वाणिज्यिक और आवासीय निर्माण कराने वाले मणिशंकर त्यागी के अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया जिसमें चार दुकाने और मकान बनाया गया था।
निगम कमिश्नर और एसडीएम ने किया निरीक्षण
खमतराई में किए गए 11 एकड़ के सराकारी जमीन पर अतिक्रमण का आज मौके पर जाकर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार और एसडीएम श्री पीयूष तिवारी ने निरीक्षण किया है। उक्त भूमि से अतिक्रमण को हटाने और अन्य कार्रवाई जल्द ही की जाएगी।
दो एकड़ समाज को आबंटित है
खमतराई के 11 एकड़ अतिक्रमित भूमि में दो एकड़ वह जमीन भी शामिल है जिसे ब्राम्हण समाज को आबंटित किया गया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.1425 सितंबर को बजेगा देशभक्ति का बिगुल, सुबह 11 बजे 1200 स्कूलों में एक साथ गूंजेगा पूरा ‘वंदे मातरम्’… एक करोड़ आवाजों से रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, ड्रोन भी रखेगा नजर अब बिलासपुर से दिल्ली तक बस एक ही सुर…
Uncategorized2026.09.14क्रिकेट का झगड़ा, पुलिस की नींद और मौत का क्लाइमेक्स, 7 सितंबर की लड़ाई से पांच दिन बाद युवक की मौत, चार गिरफ्तार… अब सकरी पुलिस से सवाल पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई, मौत के बाद ही क्यों खुली जांच की फाइल?
Uncategorized2026.09.14ओडिशा से गांजा, बिलासपुर में ठिकाना! जयरामनगर फाटक पर 13 किलो की खेप के साथ महिला समेत 4 तस्कर धराए… सिंडिकेट का खेल जारी, अब नाबालिगों की एंट्री के संकेत से पुलिस भी हैरान…
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
