
बिलासपुर,,, रविवार को सुबह से ही शहर के विभिन्न समितियों के लोग छठघाट पर दुर्गा विसर्जन के लिए जुटने लगे। देर रात तक विसर्जन का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान एक व्यक्ति शराब पीने विसर्जन स्थल पर बैठ गया। जब लोगों ने उस व्यक्ति को विसर्जन स्थल में शराब पीने से मना किया, तो उसने उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने मोपका चौकी पुलिस को इस मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति की पहचान बद्री प्रसाद रजक पिता नजर लाल रजक उम्र 38 वर्ष निवासी तोरवा के रूप में की। वह खुद को सीजेएम कोर्ट में बाबू के पद पर कार्यरत बताकर पुलिसकर्मियों को ही धमकाने लगा। पुलिस ने जब उसे समझाने का प्रयास किया, तो उसने पुलिस टीम के साथ अभद्रता की और गाली-गलौज करने लगा। मौके पर मौजूद पुलिस ने बद्री प्रसाद को मोपका चौकी लाकर सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 36 (च) के तहत कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद भी वह पुलिस को धमकी देने से नहीं चूका, कहकर बोला.. मैं कोर्ट का बाबू हूं, एसपी से शिकायत करूंगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.1425 सितंबर को बजेगा देशभक्ति का बिगुल, सुबह 11 बजे 1200 स्कूलों में एक साथ गूंजेगा पूरा ‘वंदे मातरम्’… एक करोड़ आवाजों से रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, ड्रोन भी रखेगा नजर अब बिलासपुर से दिल्ली तक बस एक ही सुर…
Uncategorized2026.09.14क्रिकेट का झगड़ा, पुलिस की नींद और मौत का क्लाइमेक्स, 7 सितंबर की लड़ाई से पांच दिन बाद युवक की मौत, चार गिरफ्तार… अब सकरी पुलिस से सवाल पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई, मौत के बाद ही क्यों खुली जांच की फाइल?
Uncategorized2026.09.14ओडिशा से गांजा, बिलासपुर में ठिकाना! जयरामनगर फाटक पर 13 किलो की खेप के साथ महिला समेत 4 तस्कर धराए… सिंडिकेट का खेल जारी, अब नाबालिगों की एंट्री के संकेत से पुलिस भी हैरान…
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
