Fri. Oct 30th, 2026

सबमर्सीबल पम्प चोरी करने वाले 2 आरोपी बेलगहना पुलिस की गिरफ्त में….

चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
दो अलग अलग चोरी के प्रकरणों में बेलगहना पुलिस को मिली सफलता
सबमर्सीबल पम्प चोरी करने वाले 2 आरोपी बेलगहना पुलिस की गिरफ्त में

बिलासपुर,,, मुखबिर से सुचना प्राप्त हुआ की दो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा मोटर पम्प बेचने के फिराक मे ग्राहक तलाश किया जा रहा है। चौकी प्रभारी द्वारा उच्च अधिकारियों को तत्काल सूचना से अवगत कराकर स्टाफ़ को तस्दीकी करने के लिए भेजा गया ,एवं उन व्यक्तियों से कड़ाई से पूछताछ किया गया , जिन्होंने उक्त मोटर पम्प को दिनांक 17.05.24 को ग्राम माझवानी एवं 14.06.24 को बेलगहना से चोरी करना बताया । उक्त चोरी का FIR बेलगहना चौकी में दर्ज पाए जाने पर आरोपियों को विधिवत गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
उक्त आरोपियों के ख़िलाफ़ पूर्व में प्रॉपर्टी
अपराध का रिकॉर्ड होने पर उनको निगरानी बदमाश की सूची में जोड़ा जाएगा।

जप्ती -02 नग मोटर पम्प

आरोपी 👇

1- सुभाष निषाद पिता संतोष निषाद उम्र 24 वर्ष साकिन बानाबेल चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर

2-दुर्गेश मांझी पिता रमेश मांझी उम्र 24 वर्ष साकिन भस्कुरा थाना गौरैला जिला जी पी एम छ. ग.

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed