
बिलासपुर,,, सरकारी जमीन बेचकर मोटी कमाई करने वाले 2 महिलाओं समेत 6 आरोपियों को धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक राजस्व विभाग के मौजा खमतराई 25 के शासकीय भूमि के खसरा नम्बर 551 की जमीन को शरद यादव संजय जायसवाल, द्मधुसुदन राव, श्रीनिवासराव, सुक्रिता बाई सूर्यवंशी, परमेश्वर सूर्यवंशी, चित्ररेखा साहू द्वाराअवैध रूप से खरीदी बिक्री करने के मामले में जांच के बाद शिकायत सही पाए जाने पर सरकंडा पुलिस ने राजस्व विभाग के प्रतिवेदन के बाद आरोपी शरद यादव, संजय जायसवाल, मधुसुदन राव, श्रीनिवास राव, चित्ररेखा साहू, सुक्रिता बाई सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा दिया।
खमतराई चाटीडीह कुदुदंड के है आरोपी
पकड़े गए आरोपियो में रामायण चौक चांटीडीह का 32 वर्षीय शरद यादव पिता स्व. रामलाल यादव 32 वर्षीय संजय जायसवाल पिता दिलहरण जायसवाल जबड़ापारा चाटीडीह निवासी 40 वर्षीय चित्ररेखा साहू पति मनोज साहू कुदुदण्ड पानी टँकी निवासी 43 वर्षीय मधुसुदन राव पिता स्व. सत्यनारायण राव 50 वर्षीय
श्रीनिवास राव पिता स्व.सत्यनारायण राव और खमतराई निवासी 38 वर्षीय सुक्रिता बाई पति स्व. रमेश सूर्यवंशी शामिल है।
सरकारी अमला बेदाग
इतना बड़ा राजस्व अमला है निगम का अमला है इसके बाद भी संभागीय मुख्यालय में सरकारी जमीन टुकड़ो में बेच दी गई । इसके पहले सेंदरी कोनी में 10 एकड़ जमीन एक नेता के नाम पर चढ़ा दी गई खूब हल्ला मचा नेता को भी हाथ खड़ा करना पड़ा इसके बावजूद सरकारी अमले का कोई दोष नही
सवाल यह उठ रहा कि क्या सरकारी अमला इतना इनोसेंट है। क्या वे इसके लिए जिम्मेदार नही जब तक विभागीय अमले को दुरुस्त नही।किया जाता ये गोरखधंधा खत्म होने वाला नहीं है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.1425 सितंबर को बजेगा देशभक्ति का बिगुल, सुबह 11 बजे 1200 स्कूलों में एक साथ गूंजेगा पूरा ‘वंदे मातरम्’… एक करोड़ आवाजों से रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, ड्रोन भी रखेगा नजर अब बिलासपुर से दिल्ली तक बस एक ही सुर…
Uncategorized2026.09.14क्रिकेट का झगड़ा, पुलिस की नींद और मौत का क्लाइमेक्स, 7 सितंबर की लड़ाई से पांच दिन बाद युवक की मौत, चार गिरफ्तार… अब सकरी पुलिस से सवाल पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई, मौत के बाद ही क्यों खुली जांच की फाइल?
Uncategorized2026.09.14ओडिशा से गांजा, बिलासपुर में ठिकाना! जयरामनगर फाटक पर 13 किलो की खेप के साथ महिला समेत 4 तस्कर धराए… सिंडिकेट का खेल जारी, अब नाबालिगों की एंट्री के संकेत से पुलिस भी हैरान…
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
