
बिलासपुर,,, पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ बड़ा जंग छेड़ दिया है। दिन के साथ अब रात्रि में धरपकड़ अभियान तेज कर दिया है। बीती रात थाना प्रभारियों समेत पुलिस के आलाधिकारियों ने नगर का भ्रमण किया। शहर के गली कूचों का खाक छाना। पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बताया कि ऑपरेशन स्ट्रीट के दौरान 56 से अधिक गंभीर और वांटेड किस्म के अपराधियों को जेल दाखिल कराया गया है। जानकारी के अनुसार देर रात्रि तक चले पुलिस के आपरेशन स्ट्रीट के दौरान आरोपियों को पुल नाला और श्मसान घाट मे छिपने को मजबूर होना पड़ा। बावजूद इसके पुलिस की नजर ने खुद को नहीं बचा पाये। रात ही नही दिन भी पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बताया कि आपरेशन स्ट्रीट के तहत बीती रात पुलिस ने आपरेशन स्ट्रीट की प्रारम्भिक कार्रवाई को अंजाम दिया है। अब अपराधियों के लिए रात की तरह दिन भी काला रहने वाला है। देर रात अनावश्यक घूमते पाये जाने पर आरोपियों को सीधे जेल दाखिल कराया जाएगा। बीती रात की कार्रवाई में विभिन्न थाना प्रभारियों और विभाग के आलाधिकारियों ने शिरकत किया। कुल 56 से अधिक अपराधियों को गिरप्तार किया है। गिरप्तार आरोपियों में वांटे़ड भी शामिल हैं। जिनकी लम्बे समय से तलाश थी। पुलिस कप्तान ने बताया कि आपरेशन स्ट्रीट के दौरान पुलिस टीम ने नगर के साथ ही अपने थाना क्षेत्रों में कार्रवाई को अंजाम दिया है। चाकू , छुरी तलवारबाजों को गिरप्तार कर जेल दाखिल कराया है। जन्मदिन पर भारी पुलिस एक्शन
सिरगिट्टी पुलिस ने तलवारबाजों पर बड़ी कार्रवआई को अंजाम दिया है। तलवार और चाकू के साथ जन्मदिन मनाते कुल 8 आरोपिोयं को पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान चार आरोपी भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने 14 मोटरसायकल बरामद किया है। फरार चार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। सिगिट्टी पुलिस ने 37000 रुपए नगद के साथ 6 जुआरियों को भी धर दबोचा है।
सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई
थाना सिविल लाइन पुलिस ने भारती नगर मुक्तिधाम के पास ऋषभ राज कोसले ,निखिल श्रीवास और विवेक भास्कर को चाकू और तलवार के साथ पकड़ा है। इसके अलावा निखिल श्रीवास के घर से चैन सॉकेट से बनी फरसा नुमा हथियार बरामद किया है। तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है।
थाना सकरी ने भी चलाया अभियान
सकरी पुलिस ने आपरेशन स्ट्रीट के दौरान आसमा सिटी निवासी राजेश कुमार गोंड़ चोरी की मोटरसाइकल के साथ गिरफ्तार किया है। आईपीसी की धारा 294, 506,323,327 के फ़रार आरोपी परमेश्वर यादव उर्फ भोपू यादव को महामाया चौक घुरू से हिरासत में लिया है। पुलिस कप्तान ने बताया कि सिविल लाइन नगर पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई के दौरान 10 गुंडों को जेल दाखिल कराया है।
थाना सिटी कोतवाली कार्रवाई
कोतवाली पुलिस ने अभियान के दौरान वांटेड चार गुँडा बदमाश खपरगंज निवासी ,सोहेल खान,मध्यनगरी निवासी कोमल शर्मा, तेलीपारा निवासी संजय उर्फ चोखे और टिकरापारा निवासी राजेश उर्फ गोलू पासी को गिरफ्तार किया है। दो निगरानी बदमाश पुराना बस स्टैण्ड से मनोज कश्यप, संजू अग्निहोत्री तेलीपारा को कब्जे में लिया है। दो गिरफ्तारी वारंट तामील के आरोपी को भी जेल दाखिल कराया है। कोतवाली पुलिस ने पचरी घांट के पास दौड़ाकर अनुराग केवट को प्रतिबन्धात्मक धारा के तहत गिरफ्तार किया है।
तारबाहर पुलिस,..दर्जना बदमाश पर एक्शन
अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप ने बताया कि पुलिस कप्तान के आदेश पर शहर के सुनसान जगह मधुबन अटल आवास के पीछे, पचरी घाट स्टॉप डेम , करबला कुंदरु बाड़ी में भी टीम ने धावा बोला। तारबाहर पुलिस टीम ने रेलवे कंस्ट्रक्शन कॉलोनी, वायरलेस कॉलोनी तारबाहर बस्ती, विद्यानगर डिपोपारा,पुराना बस स्टैंड, व्यापार विहार मे रेड कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस दौरान दो निगरानी बदमाश, दो गुंडा बदमाश, 26 संदेही बदमाश को पकड़ा है। इसके अलावा शराब सम्बधित धाराओं के तहत दो अपराध दर्ज किए हैं।
शराबी गाड़ी चालकों पर एक्शन
ताबड़तोड़ कार्रवाई के दौरान संयुक्त पुलिस टीम ने यातायात नियम के तहत शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर एक्शन लिया । कुल सात लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। सरकंडा पुलिस ने लगभग डेढ़ सौ से अधिक संदिग्धों के खिलाफ व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया। छठ घाट और मोपका से आर्म्स एक्ट को दो चाकूबाजों को गिरफ्तार किया है। 185 के,तहत 10 और बीएनएस की धारा 126 135 के बदमाशों को पकड़ा है। सरकन्डा पुलिस ने चिंगराजपारा, लिंगियाडीह, अशोक नगर, साइंस कॉलेज, मुरूम खदान, मोपका, छतघाट आदि जगहों में सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया।
सीपत ने भी चलाया बड़ा अभियान
सीपत पुलिस ने आपरेशन स्ट्रीट के दौरान गुंडा बदमाशों को पकड़ा है। आबकारी एक्ट के तहत तीन आरोपियों को धर दबोचा है।पुलिस टीम ने ग्राम मटियारी, नरगोड़ा , पोंडी, सेलर, गुड़ी, सीपत में पेट्रोलिंग के दौरान आधा सैकड़ा लोगों के बीच चेकिंग अभियान चलाया।
थाना कोनी…संदिग्धों पर बाउंड ओवर एक्शन
कोनी पुलिस ने भी सरप्राइज चेकिंग में लगभग 100 संदिग्धों को पकड़ा है। 39 अपराधियों के ख़िलाफ़ बाउंड ओवर की कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस कप्तान ने बताया कि अब ऐसी कार्रवाई रात के साथ दिन में भी लगातार जारी रहेगी। अपराधियों को अब सुधरना ही होगा।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 31, 2026सत्ता बदली, चखना मंडी के खिलाड़ी बदले, पुराने बस स्टैंड से चांटीडीह और चिंगराजपारा तक नेताओं की कथित सरपरस्ती में फल-फूल रहा कारोबार, 64 में 32 दुकानें बंद मगर आधे शहर में जाम छलकाने का इंतजाम…
UncategorizedOctober 31, 2026मिलावटखोरों की मिठास पर R.R देवांगन का शिकंजा, बंगाल स्वीट्स से लड्डू तो साई सुपर मार्केट से गुलाब जामुन मिक्स तक के सैंपल, खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ दबिश से कारोबारियों में खलबली, अब लैब रिपोर्ट खोलेगी शुद्धता की पोल, R.R देवांगन की निगरानी में जारी रहेगा अभियान…
UncategorizedOctober 31, 2026तहसील में तहलका, सीपत में महिला अफसर को फोन पर गाली, सकरी में पक्षकारों के बीच मारपीट का बवाल, कहीं CM हेल्पलाइन बनी सिरदर्द तो कहीं तहसील दफ्तर बना अखाड़ा, दो घटनाओं से प्रशासनिक महकमे में उबाल…
UncategorizedOctober 30, 2026अजित मिश्रा के नेतृत्व में प्रेस क्लब की दहाड़! पत्रकारिता की आड़ में कथित वसूली पर शासन को सौंपा ज्ञापन, फर्जी पत्रकारिता पर नकेल कसने की मांग, 5 साल के अनुभव का फॉर्मूला पेश—अब डिजिटल पत्रकारिता में कौन असली, कौन नकली, जांच से खुलेगा राज…
