
ब्लाइंड मर्डर में सरकण्डा और एसीसीयू पुलिस टीम को मिली सफलता। 2 दिन पूर्व हुये हत्या के फरार आरोपीगण गिरफतार।घटना के महज 8 घंटों के भीतर 1 मुख्य आरोपी को पूर्व में किया जा चुका है गिरफ्तार।
सिर पर पत्थर से वार कर आरोपीगण ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिये थे घटना को अंजाम।सरकंडा पुलिस एवं एसीसीयू की टीम द्वारा लगातार सघन पता तलाश कर फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार।

बिलासपुर,,, प्रार्थी सूरज प्रधान पिता शंभुनाथ प्रधान उम्र 35 वर्ष निवासी पंचायत भवन के पास लिंगियाडीह का दिनांक 15.10.2024 के सुबह करीब 08.35 बजे थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि चिंगराजपारा के स्कूल के अंदर इसके भाई सत्यनारायण यादव मृत हालात में पड़ा हुआ है, कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा भारी वस्तु से सिर में चोंट पहुंचाकर हत्या किया है। प्रार्थी के उक्त सूचना पर तत्काल अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा मौका निरीक्षण कर आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, अनुज कुमार (प्रभारी ACCU) बिलासपुर, सी.एस.पी. सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में एसीसीयू बिलासपुर के साथ टीम तैयार कर आरोपियों की पतासाजी किया गया। पतासाजी दौरान आरोपीगण के साथ मृतक का विवाद होने की सूचना मिलने पर प्रदीप सिंह ठाकुर को पता तलाश कर रिपोर्ट के महज 8 घंटों के भीतर पकड़ कर न्यायिक रिमाण्ड पर पूर्व में भेजा गया है। फरार आरोपियों की पतासाजी हेतु पृथक-पृथक टीम लगाया गया था, जिनके द्वारा पृथक-पृथक स्थानों पर कैम्प करते हुये 48 घंटों के भीतर प्रकरण में फरार आरोपी रिंकू साहू, अजय श्रीवास एवं विधि से संघर्षरत् नाबालिक को पकड़ा गया।जिनसे पूछताछ करने पर अपराध करित करना स्वीकार किए हैं। जिन्हे विधिवत् गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
आरोपी 👇
1. रिंकू साहू उर्फ मेडी पिता प्रेम साहू उम्र 19 वर्ष।
2. अजय श्रीवास पिता जनकराम श्रीवास उम्र 28 वर्ष
3. विधि से संघर्षरत् नाबालिक।
सभी निवासी लक्ष्मी चौक चिंगराजपारा सरकण्डा।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 30, 2026सुबह-सुबह अलका एवेन्यू में जांच एजेंसियों की एंट्री, कोयला कारोबारी के ठिकाने पर EOW-ACB की रेड, फाइलों से मोबाइल तक खंगाल रही टीम, रायपुर-कोरबा-बिलासपुर में एक साथ हलचल, कोयले के कारोबार में कौन-सा राज दबा है, जांच के बाद खुलेगा पूरा पिटारा…
UncategorizedOctober 30, 2026बतासा में मिठास कम, गंदगी का तड़का ज्यादा, खाद्य विभाग का छापा, 418 किलो बतासा कचरे के हवाले, श्रीराम कन्फेक्शनरी पर बंदी का फरमान, 27 हजार का माल बर्बाद, मौसा जी स्वीट्स से भी पेड़ा-काजू कतली के सैंपल, मिठाई बाजार में हड़कंप…
UncategorizedOctober 29, 202625 हजार की रिश्वत का वीडियो बना पटवारी जी का ‘विभागीय बैंड, पैसे लेने का वीडियो वायरल, कलेक्टर ने कुर्सी से उतारा, अब सात दिन में आरोपपत्र का फरमान, सरकारी काम में ‘ऊपरी कमाई’ का आरोप पड़ा भारी, निलंबन से मचा राजस्व महकमे में हड़कंप…
UncategorizedOctober 29, 2026SDM ने लगाई रोक, तहसीलदार ने खोल दी जमीन नामांतरण की दुकान, राहुल शर्मा पर नियम ताक पर रखने के आरोप, मेंड्रा-सेदा में भूमाफियाओं को फायदा पहुंचाने का बवाल, जवाब नहीं आया संतोषजनक तो कार्रवाई की अनुशंसा अब कलेक्टर के दरबार में फैसला बाकी…
