
बिलासपुर,,, दयालबंद क्षेत्र से युवक की आत्महत्या का लाइव वीडियो सामने आया है। जिसमें युवक ने तड़के सुबह चलती ट्रक के सामने अचानक कूदकर खुदकुशी कर ली इस घटना में युवक की मौके पर ही तत्काल मौत हो गई.. मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम संतोष राजगीर बताया जा रहा है जो कि राजमिस्त्री का काम करता था. पहले आसपास के लोगों ने ट्रक चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया था पर सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस इसे आत्महत्या का प्रकरण मानकर मामले की जांच शुरु कर दी पुलिस के अनुसार घरेलू विवाद के कारण आत्महत्या की बात सामने आई है जिसकी जांच जारी है।
घरेलू विवाद के बाद शुक्रवार को तड़के सुबह एक युवक ने ट्रक के आगे छलांग लगा दी। ट्रक के दोनों पहिए एक- एक कर युवक के ऊपर से निकल गए। हादसे में युवक के पेट की अंतड़ियां बाहर आ गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। दयालबंद गुरुद्वारा के नजदीक शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 4 बजे एक युवक चलती ट्रक के आगे छलांग लगा दी। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की शिनाख्त टिकरापारा निवासी अमित राजगीर पिता संतोष राजगीर (28) के रुप में हुई। पुलिस शव पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए सिम्स भिजवाया। परिजनों से प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने गुरुवार की रात घर विवाद होना बताया। परिजनों के बहुत ज्यादा परेशान होने के कारण पुलिस परिजनों के स्पष्ट बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल मामले में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.1425 सितंबर को बजेगा देशभक्ति का बिगुल, सुबह 11 बजे 1200 स्कूलों में एक साथ गूंजेगा पूरा ‘वंदे मातरम्’… एक करोड़ आवाजों से रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, ड्रोन भी रखेगा नजर अब बिलासपुर से दिल्ली तक बस एक ही सुर…
Uncategorized2026.09.14क्रिकेट का झगड़ा, पुलिस की नींद और मौत का क्लाइमेक्स, 7 सितंबर की लड़ाई से पांच दिन बाद युवक की मौत, चार गिरफ्तार… अब सकरी पुलिस से सवाल पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई, मौत के बाद ही क्यों खुली जांच की फाइल?
Uncategorized2026.09.14ओडिशा से गांजा, बिलासपुर में ठिकाना! जयरामनगर फाटक पर 13 किलो की खेप के साथ महिला समेत 4 तस्कर धराए… सिंडिकेट का खेल जारी, अब नाबालिगों की एंट्री के संकेत से पुलिस भी हैरान…
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
