
बिलासपुर,,, पचपेड़ी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई! वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है! मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के सोनसरी सूरज ढाबा के पास रविवार सुबह 11:30 बजे के आसपास जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम धरदेई निवासी आदित्य पटेल पिता कृष्णा पटेल उम्र लगभग 23 वर्ष अपने साथी चंदन राम साहू पिता मालिकराम साहू उम्र लगभग 63 वर्ष के साथ किसी काम से अपने बाइक क्र. CG 11 AK 5340 में सवार होकर ससहा तरफ से जोधरा की ओर आ रहे थे बाइक ग्राम सोनसरी सूरज ढाबा के पास पहुंचा ही था

तभी सामने जाेंधरा की तरफ से आ रही बिना नंबर की ट्रैक्टर ने सामने से जोरदार ठोकर मार दी जिससे बाइक में सवार आदित्य पटेल और चंदन राम साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पचपेड़ी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु मस्तूरी स्थित मर्च्युरी भेज दिया गया है वही दुर्घटनाकारित ट्रैक्टर ग्राम सोनसरी निवासी जोहन साहू की बता रहे है जिसको पुलिस ने जब्त कर फरार ट्रैक्टर चालक की पता तलाश में जुट गई है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.1425 सितंबर को बजेगा देशभक्ति का बिगुल, सुबह 11 बजे 1200 स्कूलों में एक साथ गूंजेगा पूरा ‘वंदे मातरम्’… एक करोड़ आवाजों से रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, ड्रोन भी रखेगा नजर अब बिलासपुर से दिल्ली तक बस एक ही सुर…
Uncategorized2026.09.14क्रिकेट का झगड़ा, पुलिस की नींद और मौत का क्लाइमेक्स, 7 सितंबर की लड़ाई से पांच दिन बाद युवक की मौत, चार गिरफ्तार… अब सकरी पुलिस से सवाल पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई, मौत के बाद ही क्यों खुली जांच की फाइल?
Uncategorized2026.09.14ओडिशा से गांजा, बिलासपुर में ठिकाना! जयरामनगर फाटक पर 13 किलो की खेप के साथ महिला समेत 4 तस्कर धराए… सिंडिकेट का खेल जारी, अब नाबालिगों की एंट्री के संकेत से पुलिस भी हैरान…
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
