
बिलासपुर,,,, माननीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी के मुख्य आतिथ्य एवं माननीय कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के विशिष्ट अतिथ्य में कोयला मंत्रालय द्वारा दिनांक 21 अक्टूबर, 2024 को स्कोप कन्वेंशन सेंटर, स्कोप कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली में स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में कोयला उत्पादन से जुड़े विभिन्न मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एसईसीएल की 4 माईन्स को स्टार रेटिंग पुरस्कार दिया गया। इसके तहत अंडरग्राउंड श्रेणी में एसईसीएल की हल्दीबाड़ी यूजी माईन (एसईसीएल हसदेव क्षेत्र) को प्रथम पुरस्कार, भटगाँव कोलियरी (एसईसीएल भटगांव क्षेत्र) को द्वितीय पुरस्कार एवं खैरहा यूजी माईन (एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र) को एचीवर पुरस्कार दिया गया वहीं ओपनकास्ट श्रेणी में एसईसीएल की गेवरा माईन को एचीवर अवार्ड प्रदान किया गया।

इस अवसर पर कोयला सचिव विक्रम देव दत्त, अपर सचिव श्रीमती विस्मिता तेज, अपर सचिव श्रीमती रूपिन्दर बरार, कोल इंडिया चेयरमैन पीएम प्रसाद की गरिमामयी उपस्थिति में एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) एन फ्रैंकलिन जयकुमार, एवं क्षेत्रीय महाप्रबंधकों द्वारा पुरस्कार ग्रहण किए गए।
स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह के आयोजन के साथ-साथ कार्यक्रम में खान डेवलपर्स सह संचालकों (एमडीओ) के संबंध में हितधारकों से परामर्श और भारत की कोयला निर्देशिका का विमोचन भी किया गया।
कोयला मंत्रालय द्वारा प्रौद्योगिकी की मदद से हरित, सुरक्षित और टिकाऊ खनन प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए कोयला खदानों की स्टार रेटिंग की शुरुआत की गई है। कोयला नियंत्रक संगठन, कोयला मंत्रालय खनन कार्यों से जुड़े विभिन्न नियमों और विनियमों के पालन, मुख्य रूप से सुरक्षा, पर्यावरण, परियोजना प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, श्रमिकों के कल्याण आदि से संबंधित बिन्दुओं पर खदानों के प्रदर्शन के आधार पर देश भर की कोयला एवं लिग्नाइट खदानों को रेटिंग प्रदान करता है।
जनसंपर्क अधिकारी
एसईसीएल बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 1, 2026गौमाता पर कार चढ़ी तो विजयापुरम में मचा बवाल, रहवासियों ने चालक को पकड़कर थाने पहुंचाया! अब थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की बारी, सीसीटीवी के सबूत और शिकायत के आधार पर कानून का पहिया कितनी तेजी से घूमेगा, सबकी नजर सरकंडा पुलिस पर…
UncategorizedNovember 1, 2026चर्चित श्रीराम केयर हॉस्पिटल में इलाज का खेल या मौत का मामला? कान के दर्द से पहुंची महिला की चार घंटे में मौत, 19 हजार की एंजियोग्राफी 10 हजार में, मंडावली परिजन लगा रहे लापरवाही का आरोप, अस्पताल दे रहा 100 प्रतिशत ब्लॉकेज की दलील, CMHO की सफाई और कलेक्टर की जांच के बीच सवालों के घेरे में पूरा स्वास्थ्य सिस्टम…
UncategorizedOctober 31, 2026अमर अग्रवाल का आया नाम, सियासी गलियारों में मचाया हलचल… भाजयुमो कोषाध्यक्ष के समर्थन में समर्थकों ने संभाला मोर्चा, चर्चाओं के बाजार में बढ़ी गर्मी, अब हर जुबां पर अमर और संगठन की बात…
UncategorizedOctober 31, 2026सत्ता बदली, चखना मंडी के खिलाड़ी बदले, पुराने बस स्टैंड से चांटीडीह और चिंगराजपारा तक नेताओं की कथित सरपरस्ती में फल-फूल रहा कारोबार, 64 में 32 दुकानें बंद मगर आधे शहर में जाम छलकाने का इंतजाम…
