
बिलासपुर,,,,, प्रार्थी विकास कुमार मन्नेवार पिता जोतराम मन्नेवार उम्र 29 वर्ष, सा. ग्राम अमलडीह, थाना उरगा, जिला कोरबा ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक घटना 21/07/2021 के रात्रि 01:00 बजे से 02:00 बजे के बीच अज्ञात आरोपीगण द्वारा घटनास्थल देशी शराब वेयर हाउस ग्राम गतौरी, थाना कोनी में प्रार्थी के सिर में डण्डा से मारपीट कर प्रार्थी के मोबाईल वीवो Y91 कीमती 8000 रुपये को लूटपाट किया है। सूचना पर थाना कोनी में अपराध क्रमांक-173/2021 धारा-394, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान लूटे गये मोबाईल का लोकेशन सायबर सेल बिलासपुर से प्राप्त किया गया, जो लोकेशन के आधार पर आरोपी की पतासाजी हेतु ग्राम परासी, जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही रवाना होकर लोकेशन के आधार पर संदेही लखन लाल उर्फ लल्लू पिता सुखलाल लोनिया, उम्र 44 वर्ष, सा.ग्राम परासी, बेलहाईटोला, थाना मरवाही, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को पूछ ताछ किया गया जिसने बताया कि अपने साथी कमला प्रसाद, भानू प्रताप, कालिका प्रसाद लोनिया, ध्रुव लोनी के साथ मिलकर प्रार्थी विकास कुमार मन्नेवार से देशी शराब दुकान, गतौरी में डण्डा मारकर उसके मोबाईल वीवो को लूटपाट करना तथा अलग-अलग दो ट्रको से करीबन 340 लीटर डीजल चोरी किया तथा लूटे गये मोबाईल फोन वीवो Y90 को पेश किया, तथा घटना में प्रयुक्त CG 04 HD 7324 कार थी। आरोपी लखन लाल उर्फ लल्लू के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण के अन्य आरोपीगण कमला प्रसाद लोनिया, भानुप्रताप लोनिया, कालिका प्रसाद लोनिया, ध्रुव लोनी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण में आरोपियों की संख्या पांच होने से प्रकरण में धारा-394, 34 भादवि के जगह पर धारा-395 भादवि विस्थापित की गई। आरोपी लखन लाल लोनिया उर्फ लल्लू, प्रसाद लोनिया, भानुप्रताप लोनिया, कालिका प्रसाद लोनिया, ध्रुव लोनी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से धारा 173(8) जाफौ अंतर्गत अभियोग पत्र तैयार कर न्यायालय पेश किया गया। तथा आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक- CG 04 HD 7324 के वाहन स्वामी देवा उर्फ देवशरण पिता ददन लोनिया उम्र 25 वर्ष साकिन परासी थाना मरवाही जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही (छ.ग.) की पतासाजी की जा रही थी जो घटना दिनांक से फरार था। जिसको थाना प्रभारी कोनी नवीन देवांगन के नेतृत्व में टीम बनाकर सउनि अशोक चौरसिया द्वारा ग्राम परासी थाना मरवाही जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। आरोपी देवशरण से पूछताछ में उसने अपराध हेतु अपनी कार देना स्वीकार किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कोनी नवीन कुमार देवांगन, सउनि अशौक चौरसिया, आरक्षक देवानंद कैवर्त, धनराज कुम्भकार तथा मरवाही थाना के आरक्षक इन्द्रपाल सिंह आर्मो, विश्वास आले की सराहनीय योगदान रहा है ।
आरोपी 👇
देवा उर्फ देवशरण पिता ददन लोनिया उम्र 25 वर्ष साकिन परासी थाना मरवाही जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही (छ.ग.)
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.14वोट के टाइम नारियल, अब जनता को नाली वाला पानी! युवा कांग्रेस बोली- महापौर पूजा विधानी दो दिन में सुधरो, नहीं तो वार्ड का ‘स्पेशल गंदा पानी’ पिलाकर करेंगे स्वागत…
Uncategorized2026.06.14सांप से ज्यादा जहरीले निकले वकील-डॉक्टर! बिलासपुर में फर्जी सर्पदंश मुआवजा घोटाले का पर्दाफाश, जहरखुरानी मौतों को बना दिया नागदंश, करोड़ों डकारने वाले रैकेट पर FIR की तैयारी…
Uncategorized2026.06.14समझौते का ‘प्रेशर’ पड़ा भारी! दुष्कर्म केस में घिरे सिरगिट्टी टीआई अभय सिंह पर फिर गरजा सिस्टम, पहले हाईकोर्ट ने लगाई थी फटकार, अब एसएसपी जांच के आदेश से मचा हड़कंप, लोगों ने कहा- “कानून नहीं, खुद की चलाते हैं साहब…
Uncategorized2026.06.14दरवाजा खुला रह गया, चोरों ने समझा खजाना मिलेगा! लेकिन हाथ लगी जंग लगी मसाला मशीन और कबाड़ से भरे कार्टून। CCTV में कैद हुए ‘कबाड़ी चोर’, पीड़ित बोला— “इतना भी कीमती नहीं था कि थाने दौड़ता…
