
बिलासपुर,,, 112 के द्वारा जिले में जनकल्याण एवं आपातकालीन सेवा के द्वष्टिकोण से लगातार कार्य किया जा रहा है।इसी कड़ी में थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत चकरभाटा रेलवे स्टेशन में रायपुर की ओर से आ रही ट्रेन में सफर कर रही एक महिला ने अज्ञात कारणों से जहर सेवन कर लिया और चकरभाठा रेलवे स्टेशन में उतरी। जिसकी हालत बहुत ख़राब थी जिसकी सूचना स्टेशन में उपस्थित लोगों द्वारा डायल 112 को दी । सूचना मिलते ही चकरभाठा-112 आरक्षक 1112 धर्मेश बघेल चालक दुर्गेश साहू 8 मिनट में रेलवे स्टेशन चकरभाठा पहुंचे। जहाँ महिला पारिवारिक विवाद के चलते ज़हर का सेवन कर ली थी जो पूरी तरह होश में नहीं थी और उसके हाँथ में एक तीन माह का मासूम बच्चा था। आस पास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। डॉयल-112 के आरक्षक धर्मेश ने तत्काल बच्चे को अपनी गोद में उठाया और आस पास के लोगों की मदद से पीड़िता को 112 वाहन से अस्पताल बिलासपुर भर्ती करा कर उसकी जान बचाई।
बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (आईपीएस) ने उक्त आरक्षक के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.1425 सितंबर को बजेगा देशभक्ति का बिगुल, सुबह 11 बजे 1200 स्कूलों में एक साथ गूंजेगा पूरा ‘वंदे मातरम्’… एक करोड़ आवाजों से रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, ड्रोन भी रखेगा नजर अब बिलासपुर से दिल्ली तक बस एक ही सुर…
Uncategorized2026.09.14क्रिकेट का झगड़ा, पुलिस की नींद और मौत का क्लाइमेक्स, 7 सितंबर की लड़ाई से पांच दिन बाद युवक की मौत, चार गिरफ्तार… अब सकरी पुलिस से सवाल पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई, मौत के बाद ही क्यों खुली जांच की फाइल?
Uncategorized2026.09.14ओडिशा से गांजा, बिलासपुर में ठिकाना! जयरामनगर फाटक पर 13 किलो की खेप के साथ महिला समेत 4 तस्कर धराए… सिंडिकेट का खेल जारी, अब नाबालिगों की एंट्री के संकेत से पुलिस भी हैरान…
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
