Mon. Nov 2nd, 2026

बिलासपुर S P ने सड़क के किनारे दुकानों में बैठे छात्र छात्राओं की ली क्लास.. जीवन में सफल होने का दिया मंत्र..

बिलासपुर,,, पुलिस अधीक्षक द्वारा इन दिनों बिलासपुर में अपराध पर लगाम लगाने प्रहार आभियान चलाया जा रहा है, वहीं कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए चेतना अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि शहर की जनता को जागरूक किया जा सके, ऐसे ही पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आज अलग अलग कोचिंग में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं की सड़क पर क्लास ली, दरअसल पुराना हाई कोर्ट के पास विभिन्न कोचिंग के अध्यनरत छात्र छात्राये शाम के समय अक्सर दुकानों के आस पास बैठकर समय व्यतीत करते हैं!

इसी दौरान आज पुलिस अधीक्षक क्षेत्र में निकले हुए थे जहां उन्होंने दुकानों के आस पास बैठे छात्र छात्राओं को बुलवाकर समय के महत्व को समझाते हुए कहा कि, यह पढ़ाई करने का समय रहता है! अपने पढ़ाई में ध्यान देना चाहिए ताकि कॉम्पीटिशन एग्जाम की अच्छे से तैयारी कर सकें और अपने मुकाम पर पहुंचे.इसके साथ ही S P रजनेश सिंह द्वारा छात्रों को सिगरेट, गुटखा, तम्बाखू या अन्य नशे से दूर रहने और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की समझाइश दी गई बिलासपुर S P के अभिनव पहल की सभी ओर सराहना की जा रही है..

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed