Breaking
14 Sep 2026, Mon

सरकंडा क्षेत्र में बीती रात फिर चला चाकू 1 युवक हुआ घायल. कई आरोपियों ने मिलकर किया हमला…

बिलासपुर,,, सरकंडा क्षेत्र बन चुका है ! अपराधियो का गढ़ आये दिन चाकू बाजी, हत्या, लूट, नशे का कारोबार, सट्टा पट्टी जैसे अनेको मामले आते रहते है! जिसमे पुलिस की भूमिका सिर्फ नाम की दिखाई देती है! जिससे अपराधी बेखोप होकर अपराध करते है! तो वही जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र से फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है!

जिसमें विवाद करते हुए कुछ आरोपियों ने 1 युवक से मारपीट करते हुए चाकू मार दिया है। मिली जानकारी के अनुसार श्रीराम नगर बंधवापारा निवासी युवक लोकेश दुबे बीती रात 11:55 बजे लड़खड़ाते लहूलुहान अपने घर पहुँचा और गिर गया, परिजनों ने उसे ऐसे देखा तो पूछताछ की और सिम्स हॉस्पिटल लेकर पहुँचे जहाँ उसे भर्ती कर उपचार कराया जा रहा है!

वही घायल युवक ने परिजनों को बताया कि वह रात में 10 बजे के करीब जबड़ापारा के नीरज, मेटलु और लाऊ पंडित सहित अन्य युवको ने उसे घेर लिया और पुराने विवाद पर उससे मारपीट करने लगे, जिसमें से आरोपी युवक नीरज द्वारा धारदार हथियार से उसपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया जिससे घायल युवक लोकेश के पीठ, गर्दन के पास और चेहरे में चोट लगी है, जिससे लहूलुहान युवक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, इधर मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने नीरज, मेटलू, लाऊ पंडित एवं उसके अन्य साथी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)- BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed