
बिलासपुर,,, प्रार्थी छत्रपाल सिंह कश्यप पिता सुंदरलाल कश्यप निवासी विकास नगर कुसमुण्डा जिला कोरबा छ.ग. द्वारा ग्राम चिल्हाटी स्थित खसरा नम्बर 237/43, 239/34 रकबा 1500 वर्गफिट भूमि को विक्रेता ज्ञानेश्वर सिंह पिता चन्द्रशेखर सिंह से एवं खसरा नम्बर 237/45, 239/36 रकबा 1500 वर्गफिट भूमि को विक्रेता दुर्गेश देवांगन पिता अशोक देवांगन से खरीदी कर रजिस्ट्री कराया था। जो बाद में मालूम चला कि उक्त भूमि के स्वामियों द्वारा जमीन की बिक्री नहीं किये थे। बल्कि गजेन्द्र सिंह जांगड़े व अन्य व्यक्तियों द्वारा उक्त भूमियों को दिखाकर अपना जमीन बताकर बिक्री कर रकम लेकर धोखाधड़ी किया गये हैं। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट अपराध क्रमांक 142/2018 धारा 420, 467, 468, 471, 120बी, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में विवेचना दौरान पूर्व में आरोपी गजेन्द्र सिंह जांगड़े को गिरफ्तार कर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय पेश कर धारा 173(8) जा.फौ. के तहत् विवेचना जारी रखा गया था। प्रकरण में साक्ष्य संकलन एवं आरोपी नरेन्द्र टण्डन, राम प्रसाद बंजारे निवासी गुनसरी थाना तखतपुर अपने सकुनत से फरार चल रहे थे। जिनकी पतासाजी की जा रही थी कि आज दिनांक 23.10.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि आरोपीगण अपने सकुनत आये हुये हैं। उक्त सूचना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर उप निरी. कृष्णा साहू के हमराह टीम भेजकर आरोपी नरेन्द्र टण्डन, एवं रामप्रसाद बंजारे को सकुनत में घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किये, जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

आरोपी 👇👇
1. नरेन्द्र टण्डन पिता भागबली टंडन उम्र 44 वर्ष।
2. रामप्रसाद बंजारे पिता स्व. बंशीलाल बंजारे उम्र 60 वर्षं
दोनो निवासी ग्राम गुनसरी थाना तखतपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 4, 2026व्यापार विहार में नकली माल वालों की उल्टी गिनती शुरू, असली के नाम पर नकली बेचकर ग्राहकों को चूना लगाने वालों की सदस्यता होगी निरस्त, व्यापारी संघ ने साफ कर दिया, कारोबार करो, धोखाधड़ी नहीं…
UncategorizedNovember 4, 2026एक जेल संभल नहीं रही, दूसरी खोलने की तैयारी, अंदर 3432 बंदियों का बोझ, बाहर ऊंची इमारतों से सुरक्षा को चुनौती, दो बार हो चुकी संदिग्ध सामग्री की एंट्री, आखिर प्रशासन किस मुहूर्त का इंतजार कर रहा?
UncategorizedNovember 4, 2026आठ मंजिल की परमिशन, नौवीं पर चढ़ा निर्माण का जुनून, दीवान कंस्ट्रक्शन का कैसा है ये बिल्डिंग वाला गणित? 13.6 मीटर की दूरी भी हुई गायब, 190 कारों की पार्किंग का हिसाब भी सवालों में, निगम की भवन शाखा जांच के नाम पर बजा रही ढोल, कार्रवाई की बारी आई तो जिम्मेदारों की बोलती बंद, क्या रसूख के आगे नियमों ने भी टेक दिए घुटने?
UncategorizedNovember 4, 2026कोनी के सुपरस्पेशलिटी मल्टीलेवल हॉस्पिटल के नाम पर मरीजों को बनाया जा रहा फुटबॉल, इलाज सरकारी अस्पताल में नहीं तो निजी अस्पतालों में कैसी सेटिंग? कान के इलाज में गई जान, डॉक्टर पर दलाली और अस्पतालों पर लापरवाही के आरोप, 200 करोड़ का अस्पताल आखिर मरीजों के किस काम का?…
