Wed. Nov 4th, 2026

ट्रेन के सामने कूद कर दे रहा थी जान, आठ मिनट में पहुँची डायल- 112 की टीम ने नाबालिक युवती के मंसूबों पर फेरा पानी…

बिलासपुर,,, घटना का संक्षिप्त विवरण – कोटा 112 टीम को ईवेंट प्राप्त हुआ कि एक नाबालिक युवती उम्र 17 वर्ष पारिवारिक विवाद के कारण कोटा रेलवे स्टेशन में आत्महत्या की नीयत से रेलवे पटरी की ओर बढ़ रही हैं डॉयल112 द्वारा इवेंट को गंभीरता से लेते हुए आठ मिनट में घटनास्थल पहुंची और युवती को ट्रेन आने के पूर्व ही सुरक्षित बचा लिया गया। 112 वाहन में बैठाकर उसके परिजन को सुपुर्द किया गया एवं भविष्य में कभी भी इस तरह का कदम ना उठाने की सलाह देते हुए शांतिपूर्ण जीवन यापन करने की समझाइस दी गई । 112 टीम की इस सराहनीय कार्य पर नाबालिक युवती के परिजन द्वारा बिलासपुर पुलिस एवं कोटा डायल 112 के आरक्षक 942 सुरेंद्र कौशिक का धन्यवाद किया।

पुलिस अधीक्षक ज़िला बिलासपुर रजनेश सिंह (आईपीएस) द्वारा उक्त कर्मचारी के काम की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया गया।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed