
बिलासपुर,,, खनिज विभाग के लाख दावे के बाद भी बिलासपुर के निरतु गांव में अवैध रूप से रेत उत्खनन धड़ल्ले से जारी है, लेकिन संबंधित अधिकारी कार्रवाई से कन्नी काट रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कमल माथुर नामक व्यक्ति रोजाना सैकड़ों गाड़ियों के जरिए रेत निकाल रहा है, फिर भी अधिकारियों की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। वहीं इस मामले में शिकायत करने के बाद भी खनिज विभाग कार्यवाही नहीं कर रहा है जानकारी होने के बाद भी बल की कमी का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया जाता है, या फिर अपने फोन को स्विच ऑफ कर दिया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि शिकायत करने पर अधिकारी कार्रवाई का आश्वासन तो देते हैं, लेकिन किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं होती। खनिज विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की जाती है, पर फोन पहले तो बजता है, फिर बंद हो जाता है। इससे ग्रामीणों में अधिकारियों की सांठगांठ का शक गहराता जा रहा है।
कोनी थाना प्रभारी नवीन देवांगन ने बताया कि खनिज विभाग को ही कार्रवाई करनी होगी, हालांकि वे सहयोग के लिए तैयार हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद रेत माफियाओं पर कोई असर नहीं दिख रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है। जबकि सूत्र बताते है कि कोनी थाना में भी हर ट्रेक्टर और हाइवा का रेत तय है और हर महीने का इन अवैध परिवहन में लगे वाहनों से वसूली की जाती है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.1425 सितंबर को बजेगा देशभक्ति का बिगुल, सुबह 11 बजे 1200 स्कूलों में एक साथ गूंजेगा पूरा ‘वंदे मातरम्’… एक करोड़ आवाजों से रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, ड्रोन भी रखेगा नजर अब बिलासपुर से दिल्ली तक बस एक ही सुर…
Uncategorized2026.09.14क्रिकेट का झगड़ा, पुलिस की नींद और मौत का क्लाइमेक्स, 7 सितंबर की लड़ाई से पांच दिन बाद युवक की मौत, चार गिरफ्तार… अब सकरी पुलिस से सवाल पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई, मौत के बाद ही क्यों खुली जांच की फाइल?
Uncategorized2026.09.14ओडिशा से गांजा, बिलासपुर में ठिकाना! जयरामनगर फाटक पर 13 किलो की खेप के साथ महिला समेत 4 तस्कर धराए… सिंडिकेट का खेल जारी, अब नाबालिगों की एंट्री के संकेत से पुलिस भी हैरान…
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
