
बिलासपुर... पचपेड़ी थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत पताईडीह में एक युवक को उसी गांव के अन्य व्यक्तियों ने पीट पीट कर हत्या कर दी है।वही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पताईडीह निवासी बबलू जांगड़े पिता फिरू राम जांगड़े उम्र 40 वर्ष गांव में ही रहकर खेती किसानी का काम करता था। गुरुवार सुबह 8:30 बजे के आसपास गांव का ही धन्नू काठले और सुरेश काठले अपने बाइक से बबलू जांगड़े के घर पहुंचा और बबलू को पैसे का हिसाब किताब करना है करके अपने बाइक में बैठाकर अपने घर ले आया और लेबर सरदारी वाले मामले में पैसों के लेन देन की बात को लेकर विवाद करने लगा।

जिसके बाद धन्नू जांगड़े और सुरेश काठले ने बबलू जांगड़े की लाठी डंडे और रॉड से पीट पीट कर हत्या कर दी घटना की जानकारी लगते ही बबलू जांगड़े के परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि बबलू जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है जिसके बाद डायल 112 को घटना की सूचना दी जिसके बाद परिजन बबलू को 112 की मदद से आननफानन में मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने परीक्षण उपरांत बबलू को मृत घोषित कर दिया.
वही सूचना के बाद पचपेड़ी पुलिस मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है वही मृतक की हत्या में और कितने लोग शामिल थे,असल कारण क्या था, मृतक के परिजनों के कथन के बाद स्पष्ट होगा, फिलहाल पचपेड़ी पुलिस एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट घटना में शामिल अन्य की पता तलाश में जुट गई है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.1425 सितंबर को बजेगा देशभक्ति का बिगुल, सुबह 11 बजे 1200 स्कूलों में एक साथ गूंजेगा पूरा ‘वंदे मातरम्’… एक करोड़ आवाजों से रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, ड्रोन भी रखेगा नजर अब बिलासपुर से दिल्ली तक बस एक ही सुर…
Uncategorized2026.09.14क्रिकेट का झगड़ा, पुलिस की नींद और मौत का क्लाइमेक्स, 7 सितंबर की लड़ाई से पांच दिन बाद युवक की मौत, चार गिरफ्तार… अब सकरी पुलिस से सवाल पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई, मौत के बाद ही क्यों खुली जांच की फाइल?
Uncategorized2026.09.14ओडिशा से गांजा, बिलासपुर में ठिकाना! जयरामनगर फाटक पर 13 किलो की खेप के साथ महिला समेत 4 तस्कर धराए… सिंडिकेट का खेल जारी, अब नाबालिगों की एंट्री के संकेत से पुलिस भी हैरान…
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
