
बिलासपुर,,, बिलासपुर एयरपोर्ट में फ्लाइट में बम की अफवाह पर हड़कंप मच गया। सूचना पर कलेक्टर एसपी एयरपोर्ट पहुंचे। यात्रियों को फ्लाइट से उतार कर बम स्क्वायड बुला पूरे फ्लाइट की जांच की गई। इस दौरान यात्रियों में दहशत का माहौल बना रहा। देश की प्रमुख एयरलाइन कंपनियों को उड़ाने की धमकी गाहे बगाहे मिलती रहती है। आज फ्लाइट को बम से उड़ने की धमकी एयरपोर्ट के एक आईडी पर मिली। जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट के अफसरों ने तत्काल जिला प्रशासन के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलने पर जिले के कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह,निगम कमिश्नर अमित कुमार तत्परता दिखाते हुए बम स्क्वायड और पुलिस अफसरों के साथ पहुंचे। कोलकाता की फ्लाइट से यात्रियों को उतार कर पूरे फ्लाइट की तलाशी ली गई।

तलाशी में फ्लाइट में बम की सूचना अफवाह निकली। वहीं यात्रियों को फ्लाइट से उतारने और पुलिस की सक्रियता देख यात्रियों में दहशत फैल गई। एयरपोर्ट में यात्रियों के बीच अफरा– तफरी का माहौल बना रहा। जांच के दौरान बम स्क्वॉड के साथ फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलवाया गया था।
पिछले दिनों देश की प्रमुख एयरलाइन कंपनियां माने जाने वाली इंडिगो, एयर इंडिया, विस्तारा और अकासा और कंपनियों की फ्लाइट को उड़ाने की धमकी दी गई थी। आज गुरुवार 24 अक्टूबर को 70 से अधिक विमान को बम से उड़ने की धमकी दी गई थी। इससे पहले भी विमानों को उड़ाने की धमकी दी गई। हालांकि जांच के दौरान बिलासपुर के बिलासा दाई केेंवटीन एयरपोर्ट और फ्लाइट में सब कुछ सामान्य मिला।
कोलकत्ता से बिलासपुर आई थी फ्लाइट, जाने वाली थी दिल्ली,
मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट कोलकत्ता से बिलासपुर आई थी। दोपहर 3:30 बजे कोलकाता से आई फ्लाइट ने बिलासपुर के बिलासा बाई केंवटीन एयरपोर्ट में लैंड किया। इसके बाद यह फ्लाइट व्हाया इलाहाबाद होते हुए दिल्ली जाने वाली थी। पर बम की सूचना पर बम स्क्वायड लेकर पहुंचे कलेक्टर–एसपी ने लैंड होने से पहले ही यात्रियों को उतार पूरे फ्लाइट की जांच करवा दी। जांच में सब कुछ सामान्य और सुरक्षित पाए जाने के बाद फ्लाइट को व्हाया दिल्ली के लिए टेकऑफ कलेक्टर– एसपी की मौजूदगी में किया गया।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 4, 2026व्यापार विहार में नकली माल वालों की उल्टी गिनती शुरू, असली के नाम पर नकली बेचकर ग्राहकों को चूना लगाने वालों की सदस्यता होगी निरस्त, व्यापारी संघ ने साफ कर दिया, कारोबार करो, धोखाधड़ी नहीं…
UncategorizedNovember 4, 2026एक जेल संभल नहीं रही, दूसरी खोलने की तैयारी, अंदर 3432 बंदियों का बोझ, बाहर ऊंची इमारतों से सुरक्षा को चुनौती, दो बार हो चुकी संदिग्ध सामग्री की एंट्री, आखिर प्रशासन किस मुहूर्त का इंतजार कर रहा?
UncategorizedNovember 4, 2026आठ मंजिल की परमिशन, नौवीं पर चढ़ा निर्माण का जुनून, दीवान कंस्ट्रक्शन का कैसा है ये बिल्डिंग वाला गणित? 13.6 मीटर की दूरी भी हुई गायब, 190 कारों की पार्किंग का हिसाब भी सवालों में, निगम की भवन शाखा जांच के नाम पर बजा रही ढोल, कार्रवाई की बारी आई तो जिम्मेदारों की बोलती बंद, क्या रसूख के आगे नियमों ने भी टेक दिए घुटने?
UncategorizedNovember 4, 2026कोनी के सुपरस्पेशलिटी मल्टीलेवल हॉस्पिटल के नाम पर मरीजों को बनाया जा रहा फुटबॉल, इलाज सरकारी अस्पताल में नहीं तो निजी अस्पतालों में कैसी सेटिंग? कान के इलाज में गई जान, डॉक्टर पर दलाली और अस्पतालों पर लापरवाही के आरोप, 200 करोड़ का अस्पताल आखिर मरीजों के किस काम का?…
