
बिलासपुर,,, शहर के कानून व्यवस्था का हाल बेहाल है आरोपी अपराधी बेखौफ होकर खुलेआम वारदात को अंजाम दे रहे है। तोरवा क्षेत्र से फिर लेनदेन के विवाद में एक युवक को अपहृत कर उसे अधमरा होते पीटकर विनोबानगर में गाड़ी से फेकने और अस्पताल में घायल युवक की मौत और तोरवा पुलिस द्वारा एक्सीडेंट बताने से परिजनों में आक्रोश है।मृतक हरिओमतोरवा निवासी मृतक के परिजनों ने बताया कि 24 वर्षीय मृतक हरिओम सिंह को गत 24 अक्टूबर को इंद्रजीत यादव श्रेयांस राजपूत समेत 3 लोग पूछने घर आये थे।

क्या बात है पूछने पर इंद्रजीत ने बताया कि पैसे के लेनदेन का मैटर है और चले गए। इसके दो दिन बाद तोरवा पुलिस ने जब मृतक की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया में मृतक हरिओम तस्वीर वायरल की तब परिजन दौड़े भागे परिजन सिम्स पहुँचे जहाँ 2 दिन से उसकी लाश मरचुरी में रखी थी।सिम्स में पोस्टमार्टम के पास वाहन में रखा मृतक हरिओमवार्ड बॉय ने बताया कि 24 अक्टूबर की रात पुलिस वाले लाकर उसे यहाँ भर्ती कराए थे

जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पूरे शरीर मे चोट के निशान थे, वार्ड बॉय ने बताया कि वार्ड पहुचाने के दौरान घायल हरिओम ने उसे बताया था कि कुछ लोग उसे घर से उठाकर ले गए थे उन लोगो ने उसे सकरी ले जाकर बेदम मारा और फिर उसे गाड़ी से विनोबानगर के गली नम्बर 5 के पास गाड़ी से उतार कर भाग गए।वही मृतक के परिजनों का कहना है कि गत 24 अक्टूबर की रात करीब 1से 1.30 बजे के बीच हरिओम ने फोन कर कहा कि कुछ लोग उसे उठाकर ले आये है पैसे के लिए मारपीट कर रहे है। पैसा देने पर छोड़ने की बात कह रहे फिर फोन कट गया।मृतक के रिश्तेदार संजू श्रीवास
इधर तोरवा पुलिस द्वारा हरिओम के सड़क हादसे में घायल होना बताए जाने से परिजनों में आक्रोश है। वे कह रहे कि ये एक्सीडेंट नही अपहरण और हत्या का मामला है। परिजन पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग कर रहा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.29सेंट्रल जेल फिर सवालों के घेरे में! गैस भट्टी में कूदकर सजायाफ्ता बंदी की मौत की खबर, लगातार हो रही मौतों से बढ़ी चिंता; लापरवाही, सुरक्षा व्यवस्था और जेल प्रशासन की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल…
Uncategorized2026.07.29डिलीवरी बनी दर्द की दास्तान! पेंडलवार हॉस्पिटल पर बड़ा लापरवाही का आरोप, महिला के पेट में छोड़े सिलाई के धागे; दूसरी सर्जरी से निकले, CMHO का नोटिस, जांच शुरू, कार्रवाई की तलवार लटकी…
Uncategorized2026.07.29फेसबुक पर हुई दोस्ती, फॉरेक्स ने डुबोई जिंदगी! करोड़ों के मुनाफे के सपने दिखाकर वकील से 47.60 लाख उड़ाए, अब साइबर ठगों की तलाश में पुलिस…
Uncategorized2026.07.29सुप्रीम कोर्ट के डंडे से निगम में मचा हड़कंप! अब खुलेगी अवैध निर्माण और नोटिसों के खेल की पूरी पोल, वैध-अवैध का हिसाब मांगा; गलत जानकारी देने वाले अफसर भी होंगे व्यक्तिगत जिम्मेदार, अवमानना की कार्रवाई का खतरा….
