Tue. Nov 17th, 2026

धारदार चापड को लहराने वाले आरोपी पर सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार,,,

बिलासपुर,,,, दिनांक 25.10.2024 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम लुतरा दादी अम्मा गेट के पास मेनरोड में एक व्यक्ति लोहे का बना धारदार चापड पकडा हुआ है और लहरा कर आम लोगों को डरा धमका कर भयभीत कर रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर तत्काल थाना प्रभारी सीपत के नेतृत्व में टीम गठीत कर आरोपी को पकडने के निर्देष पर घटना स्थल रवाना किया गया। मुखबिर के बताये अनुसार घेरा बंदी कर पकडा गया पुछताछ करने पर अपना नाम आलोक पिता बजरंग कहरा उम्र 19 साल निवासी करैहापारा रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग बताया। जिसे गिरफ्तार किया गया है एवं एक नग लोहे का बना धारदार चापड को जप्त किया गया है। आरोपी आलोक कहरा के उपर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेष पाण्डेय, प्र आर जयपाल बंजारे , आरक्षक लक्ष्मण चंद्रा का विषेष योगदान रहा।

आरोपी 👇
1. आलोक कहरा पिता बजरंग कहरा उम्र 19 साल निवासी करैहापारा रतपनुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed