
बिलासपुर,,, प्रार्थी दुर्गेश दास शिवनंदन देवांगन पिता स्वर्गीय पूर्ण राम देवांगन अमृत 24 साल निवासी श्याम नगर लिंगियाडीह सरकंडा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक
26/10/2024 को रात्रि करीबन 9:45 आरोपी बब्बन सारथी एवं उसके दो साथी ने प्रार्थी को पुरानी रंजिश पर से मां बहन की गंदा-गंदा गाली देने लगा प्रार्थी उसे मना किया आरोपी हाथ मुक्का से मारपीट किया तथा घर के आंगन में खड़े मोटरसाइकिल एवं रिक्षा को नुकसान पहुंचा दिए हैं। मारपीट से प्रार्थी का मुंह दाहिना हाथ कोहनि कलाई में चोट लगा था। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया घटना की गंभीरता को देखते हुए घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया जिनके द्वारा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की निर्देशित किए गए। जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी बब्बन सारथी उर्फ राज सारथी पिता छोटू सारथी उम्र 21 साल निवासी प्रभात चौक चिंगराजपारा थाना सरकंडा को पकड़ कर पूछताछ किया गया। जो घटना दिनांक को अपने साथी गणों के साथ मिलकर रात्रि के समय हमला एवं प्रार्थी के घर के पास बलपूर्वक धारदार हथियार चापड़ लहराते हुए घटना कारित करना स्वीकार किया एवं घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार चापड़ को जप्त कर विधिवत दिनांक 27/10/2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक डिमांड पर भेजा गया है।

आरोपी 👇
बब्बन सारथी उर्फ राज सारथी पिता छोटू सारथी उम्र 21 साल निवासी प्रभात चौक चिंगराजपारा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 17, 2026बिलासपुर में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग का शिकंजा, इटवा-पाली और पहँदा में अवैध उत्खनन करते 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ाए, कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर दो जगह छापेमारी, किसी की ट्रॉली नहीं बची, खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 17, 2026खाद्य विभाग का हंटर तैयार, 15 दिन तक होटल-ढाबों से ठेलों तक मचेगी जांच की हलचल, मिठाई-बिरयानी के जहरीले रंगों पर नजर, अखबारी कागज में खाना परोसने वालों की भी खैर नहीं…
UncategorizedNovember 17, 2026NTPC की राखड़ में दबने चला भिलाई का ऐतिहासिक तालाब, निजी जमीन की आड़ में 3 एकड़ सरकारी जमीन पर कथित कब्जे का खेल, बिना पंचायत प्रस्ताव और अनुमति चल रहा राखड़ भराव, ट्रांसपोर्टरों से लेकर भू-माफियाओं तक पर उठे सवाल, आखिर किसके इशारे पर चल रहा सरकारी जमीन पाटने का यह गोरखधंधा?
UncategorizedNovember 17, 2026अजबे छत्तीसगढ़ की गजबे न्यायधानी, 24×7 अन्नपूर्ति का निकला दिवाला, ग्रेन ATM फिर ठप, कभी अनाज गायब तो कभी मशीन बीमार, हैट्रिक पर हैट्रिक फेल्योर के बाद भी अफसरों की कुर्सी सलामत, पायलट प्रोजेक्ट की ऐसी दुर्गति पर जवाबदेही किसकी?
