बिलासपुर,,, कलेक्टर अवनीश शरण ने साप्ताहिक टीएल बैठक में लंबित विभिन्न मामलों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने रिहायशी कॉलोनियों में गरीबों के आवास के लिए आरक्षित भूमि का सत्यापन करने को कहा है।

उन्होंने सभी एसडीएम को जांच कर 15 दिनों में रिपोर्ट मांगी है। गौरतलब है कि बिल्डरों को अपनी कॉलोनी में 15 फीसदी भूमि गरीब लोगों के लिए आरक्षित रखने का प्रावधान है। कुछ कॉलोनियों में इस निर्देश का पालन नहीं होने की शिकायत मिली है। आरक्षित जमीन का एसडीएम सीमांकन कराएंगे।

उन्होंने 3 किलोमीटर के दायरे में आवंटित ईडब्ल्यूएस भूमि को भी सत्यापित किया जाएगा। उन्होंने इस मामले को टीएल में दर्ज करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने रेड क्रॉस सोसायटी की सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया। बताया गया कि इस साल अब तक 6.29 लाख रुपए सदस्यता शुल्क से रकम प्राप्त हुई है। उन्होंने सीएम जनदर्शन से मिले पत्रों का हर हाल में 3 सप्ताह में निराकरण करने को कहा है। बैठक में निगम आयुक्त अमितकुमार, जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.1425 सितंबर को बजेगा देशभक्ति का बिगुल, सुबह 11 बजे 1200 स्कूलों में एक साथ गूंजेगा पूरा ‘वंदे मातरम्’… एक करोड़ आवाजों से रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, ड्रोन भी रखेगा नजर अब बिलासपुर से दिल्ली तक बस एक ही सुर…
Uncategorized2026.09.14क्रिकेट का झगड़ा, पुलिस की नींद और मौत का क्लाइमेक्स, 7 सितंबर की लड़ाई से पांच दिन बाद युवक की मौत, चार गिरफ्तार… अब सकरी पुलिस से सवाल पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई, मौत के बाद ही क्यों खुली जांच की फाइल?
Uncategorized2026.09.14ओडिशा से गांजा, बिलासपुर में ठिकाना! जयरामनगर फाटक पर 13 किलो की खेप के साथ महिला समेत 4 तस्कर धराए… सिंडिकेट का खेल जारी, अब नाबालिगों की एंट्री के संकेत से पुलिस भी हैरान…
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
