
बिलासपुर,,, कलेक्टर अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन भेजते हुए जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।

साप्ताहिक जनदर्शन में मस्तूरी विकासखंड के ग्राम परतोड़ी निवासी महेत्रूराम ने किसान ऋण पुस्तिका की द्वितीय प्रति प्रदान कराने हेतु कलेक्टर से गुहार लगाई है। कलेक्टर ने आवेदन मस्तूरी एसडीएम को सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ग्राम कुटेला निवासी कुमारी सतवंतिन ने अवैध कब्जे की शिकायत कलेक्टर से की।

कलेक्टर ने आवेदन मस्तूरी एसडीएम को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए है। ग्राम पंचायत महमंद के वार्ड क्रमांक 02 शिव विहार के सभी वार्डवासियों ने ग्राम पंचायत महमंद और नयापारा के सड़क को सी.सी. रोड के रूप में निर्माण करवाने हेतु कलेक्टर को आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि यह रोड महमंद और नयापारा को जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है जिसके कारण आये दिन ट्रेफिक और सड़क पर दुर्घटना जैसी समस्या बनी रहती है। वार्डवासियों ने कहा कि सी.सी. रोड बन जाने से सड़क दुर्घटना से बचा जा सकता है। कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ को आवेदन सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत खरगहनी के सरपंच एवं ग्रामवासियों ने शासकीय वन भूमि से कब्जा हटवाने आवेदन दिया है। मंगला जेपी विहार निवासी श्री मनीराम कौशिक ने भूमि सीमांकन कराने कलेक्टर को आवेदन दिया। कलेक्टर ने मामले को एसडीएम बिलासपुर को सौंपते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। मोपका बंगाली पारा निवासी श्रीमती रेखा भोसले ने जमीन के सीमांकन के लिए आवेदन दिया। इस मामले को बिलासपुर एसडीएम देखेंगे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.1425 सितंबर को बजेगा देशभक्ति का बिगुल, सुबह 11 बजे 1200 स्कूलों में एक साथ गूंजेगा पूरा ‘वंदे मातरम्’… एक करोड़ आवाजों से रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, ड्रोन भी रखेगा नजर अब बिलासपुर से दिल्ली तक बस एक ही सुर…
Uncategorized2026.09.14क्रिकेट का झगड़ा, पुलिस की नींद और मौत का क्लाइमेक्स, 7 सितंबर की लड़ाई से पांच दिन बाद युवक की मौत, चार गिरफ्तार… अब सकरी पुलिस से सवाल पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई, मौत के बाद ही क्यों खुली जांच की फाइल?
Uncategorized2026.09.14ओडिशा से गांजा, बिलासपुर में ठिकाना! जयरामनगर फाटक पर 13 किलो की खेप के साथ महिला समेत 4 तस्कर धराए… सिंडिकेट का खेल जारी, अब नाबालिगों की एंट्री के संकेत से पुलिस भी हैरान…
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
