
वृद्ध सास द्वारा काम करने से मना करने पर गुस्साये बहु द्वारा लात से सीना को मारकर एवं बाल को पकडकर सिर को दीवाल से टकराकर गंभीर चोंट पहुंचाकर किया हत्या
बिलासपुर,,, प्रार्थी ईष्वर वर्मा थाना सीपत उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 05.05.2024 के सुबह करीब 07.00 बजे प्रार्थी के बहु प्रीति वर्मा के द्वारा प्रार्थी के पत्नी राजकुमारी वर्मा को घर का काम नही कर रही हो कहकर गंदी गंदी अष्लील गाली गलौच करते हुये हाथ मुक्का, लात, घुसा से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुये राजकुमारी वर्मा को घसीटकर मारने से सीना, दोनो पैर, सिर में चोंट लगा था जिसकी ईलाज सिम्स अस्पताल में ईलाज चल रहा है। रिपोर्ट पर थाना सीपत में अप क्रमांक 237/2024 धारा 294, 323, 506 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। ईलाज के दौरान दिनांक 22.05.2024 को सिम्स अस्पताल में राजकुमारी वर्मा की मृत्यु हो गई। सिम्स अस्पताल से मर्ग डायरी प्राप्त होने से थाना सीपत में 56/2024 धारा 174 जाफौ का मार्ग कायम कर जांच में लिया गया। जांच के दौरान अहिता की मृत्यु आरोपिया प्रीति वर्मा के द्वारा मारपीट करने से आयी चोंट के कारण होना पाये जाने से प्रकरण में धारा 302 भादवि जोडी गई है। अपराध की गंभीरता को देखते हुये आरोपिया की पता साजी कर वरिष्ठ अधिकरियों के मार्गदर्शन में आरोपिया प्रीति वर्मा पति स्व कृष्णा वर्मा उम्र 30 साल निवासी बाजारपारा सीपत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेष पाण्डेय, सउनि दिलीप प्रभाकर, आरक्षक सुधीर कुजुर, वेंकटेष श्रीवास म. आर. क्रांति मरकाम का विषेष योगदान रहा।
गिरफ्तार बहु 👇👇
प्रीति वर्मा पति स्व कृष्णा वर्मा उम्र 30 साल निवासी बाजारपारा सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.1425 सितंबर को बजेगा देशभक्ति का बिगुल, सुबह 11 बजे 1200 स्कूलों में एक साथ गूंजेगा पूरा ‘वंदे मातरम्’… एक करोड़ आवाजों से रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, ड्रोन भी रखेगा नजर अब बिलासपुर से दिल्ली तक बस एक ही सुर…
Uncategorized2026.09.14क्रिकेट का झगड़ा, पुलिस की नींद और मौत का क्लाइमेक्स, 7 सितंबर की लड़ाई से पांच दिन बाद युवक की मौत, चार गिरफ्तार… अब सकरी पुलिस से सवाल पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई, मौत के बाद ही क्यों खुली जांच की फाइल?
Uncategorized2026.09.14ओडिशा से गांजा, बिलासपुर में ठिकाना! जयरामनगर फाटक पर 13 किलो की खेप के साथ महिला समेत 4 तस्कर धराए… सिंडिकेट का खेल जारी, अब नाबालिगों की एंट्री के संकेत से पुलिस भी हैरान…
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
