
बिलासपुर,,, मोबाइल चोरी कर चोरों ने शिक्षक के बैंक खाते से करीब तीन लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए है, जब प्रार्थी को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत थाने में की है। मिली जानकारी के अनुसार जूना बिलासपुर में रहने वाले चेतनधर दीवान शिक्षक हैं। उनके पिता स्व बद्रीधर दीवान छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे। शिक्षक ने पुलिस को बताया कि उनका मोबाइल चोरी हो गया था। इस पर कोतवाली पुलिस ने उनकी शिकायत ले ली थी। इधर शिक्षक ने दूसरा सिम लेकर मोबाइल चालू किया। तब पता चला कि उनके बैंक खाते से यूपीआइ के माध्यम से पांच बार में तीन लाख रुपये अनजान व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। शिक्षक ने इस पूरे मामले की जानकारी कोतवाली थाने में दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.19चकरभाठा में अड्डेबाजों और नशाखोरों पर पुलिस का डंडा चला, 9 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई; जीत से लेकर शत्रुहन तक पुलिस ने कसा शिकंजा, मजिस्ट्रेट के दरबार में पेशी, बोले पुलिस से बचकर रहना….
Uncategorized2026.09.19डोंगरिपारा में चाकू लेकर घूम रहे थे मोहम्मद जुम्मन, कोटा पुलिस ने मारी दबिश तो ‘धार’ गई उतर, 25 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तारी, कब्जे से लोहे का चाकू बरामद; शशिकांत भारद्वाज की टीम ने न्यायिक रिमांड पर भेजा…
Uncategorized2026.09.19नेपाल भागकर भी नहीं बच पाया दीपक तिवारी, कांग्रेसी नेता पर हमले की साजिश में फरार मुख्य आरोपी को तारबाहर पुलिस ने दबोचा, सीसीटीवी और साइबर टीम ने खोला राज… अब मोबाइल जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर…
Uncategorized2026.09.19गोड़पारा में आवासीय नक्शे पर कमर्शियल खेला, निगम बोला अरपा साडा देखे, साडा बोला T&CP देखे और T&CP ने पल्ला झाड़ा… 900 अवैध निर्माणों के बाद भी जिम्मेदारों का सिस्टम बना “मेरा काम नहीं” का दही…
