
बिलासपुर,,, शासन से मिली जमीन पर कब्जा होने से 70 कुम्हार परिवारों पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. सेंदरी के कूछ दबंग लोग मिट्टी खोदने कुम्हारों को मिली जमीन हथियाने अवैध निर्माण औऱ मटेरियल डंप क़र रहे है. देखे प्रभावितों कि गुहार लगाने पर कलेक्टर क्या एक्शन लेते है!


जीविकोपार्जन के लिए शासन से मिली जमीन पर कब्जा करने की शिकायत सेंदरी मे रहने वाले कुम्हारों ने कलेक्टर से कि है!

सोमवार को बड़ी संख्या मे जिला मुख्यालय पहुंचकर झेरियानामा कुम्भकार समिति के सदस्यों ने प्रशासन को ज्ञापन दिया जिसमे बताया है कि सियाराम साहू जमीन पर बल पूर्वक कब्ज़ा क़र पक्का निर्माण क़र रहा है!

सदस्यों साथ लेकर आये सेंदरी ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच किशन लाल प्रजापति ने कहा शासन से मिली जमीन से मिट्टी निकालकर सेंदरी मे रहने वाले 70 कुम्हार परिवार दीये औऱ बर्तन बनाते है जिससे उनके परिवार का भरणपोषण होता है

पिछले कूछ समय से बिल्डिंग मटेरियल व्यवसायि वीरेंद्र साहू इस जमीन पर रेत औऱ गिट्टी डंप क़र रहा है. इससे औऱ आगे बढ़कर सियाराम साहू ने बलात कब्जा जमाते हुए उनके जमीन पर पक्का निर्माण शुरू क़र दिया है. सभी ने कब्जा हटाने जिला प्रशासन से निवेदन किया है

कुम्हारो ने बताया जिले मे मिट्टी की कमी से परेशान है बाहर से ज्यादा क़ीमत देकर इसे खरीदना पड़ता है.

सरकार से मिले जमीन से उनकी रोजी रोटी चल रही है इसे भू माफिया हथियाने कि कोशिश क़र रहे है. अगर रोका नही गया तो सेंदरी के कुम्हार परिवार पारम्परिक व्यवसाय छोड़कर मजदूरी करने विवश होंगे.
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 22, 2026GST की मैडम पर ACB का शिकंजा! गाड़ी छोड़ने के बदले मांगे 2 लाख, डेढ़ लाख लेते रंगे हाथों पकड़ाई, बचने के लिए नाली में बहा दी नोटों की गड्डी, लेकिन ACB ने नाली से भी निकाल लिया रिश्वत का माल…
UncategorizedNovember 22, 2026शादी की बात पर प्रेमी से विवाद, युवक की मौत के मामले में 10 महीने बाद पुलिस का एक्शन, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में 21 वर्षीय प्रेमिका गिरफ्तार, कोनी के होटल से शुरू हुआ विवाद पहुंचा थाने तक, आरोपी युवती न्यायिक रिमांड पर…
UncategorizedNovember 22, 2026सहकारी बैंक में ‘वन टू का फोर’ का खेल! चेकों में कांट-छांट कर 3.38 लाख का गोलमाल, कैशियर-लेखापाल और समिति के प्राधिकृत अधिकारी गिरफ्तार, खुद फरियादी बनकर बचने की कोशिश भी नहीं आई काम, दो आरोपी हाईकोर्ट से जमानत पर…
UncategorizedNovember 21, 2026अकाश विहार में रास्ते पर ‘कब्जे की दीवार, 50 परिवारों की राह रोकी, अपने ही घर पहुंचने को तरसे रहवासी, नगर निगम का नोटिस भी बेअसर, आखिर किसकी शह पर बंद है कॉलोनी का मुख्य रास्ता?
