Sun. Nov 22nd, 2026

7 और 8 नवंबर को छठ महापर्व पर भारी वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद, छठ पूजा में शामिल होने वाले वाहनों की आने जाने की अनुमति, प्रशासन ने किया रोड डायवर्सन…..

बिलासपुर,,, छठ पूजा को लेकर यातायात की समस्या ना हो इसके लिए यातायात विभाग के द्वारा अलग अलग मार्गो और वाहनों के लिए रोड़ मैप को तैयार कर दो दिनों तक इसे प्रभाव में लागू किया गया। दिनांक 7 एवं 8 नवंबर 2024 को भोजपुरी समाज के द्वारा सूर्य उपासना का पर्व छठ महापर्व मनाया जा रहा है।इस दौरान छठ घाट में बिलासपुर शहर एवं आसपास निवास करने वाले समाज के लोगों द्वारा भारी संख्या में राजकिशोर नगर स्थित छठ घाट पहुंचकर पूजा अर्चना किया जावेगा।उक्त कार्यक्रम पर प्रशासन के द्वारा यातायात को लेकर विशेष रूप से ध्यान में रखकर आवाजाही को लेकर एहतियात बरतते हुए,पर्व के दौरान छठ घाट रोड में छठ पूजा में शामिल होने वाले छठी लोगों को छोड़कर दिनांक 7 नवंबर 2024 के दोपहर 14:00 से दिनांक 8 नवंबर 2024 के प्रातः 11:00 तक भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed