
बिलासपुर,,, तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरीखुर्द हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के पीछे रहने वाले प्रार्थी राजन मिश्रा पिता स्व राजकुमार मिश्रा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है!
कि बीती रात वह घर मे थे तभी 10:30 बजे के करीब कालोनी में ही रहने वाला आरोपी भूपेश हाथ मे कुल्हाड़ी लेकर घर पहुँचा और उन्हें गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगा, जब प्रार्थी ने इसकी वजह जानने की कोशिश की तो आरोपी ने कहा कि तू हमेशा अपनी कार को बीच सड़क में खड़ी करता है
आज तुझे जान से मार दूंगा, इतना सुनते ही वह घर के अंदर भागे और अपने परिजनों को जानकारी दी, तब वह अपने बच्चों के साथ बाहर निकले और आरोपी की हरकतों का विरोध करने लगे, इस दौरान आरोपी भूपेश द्वारा नशे में धुत्त होकर लगातार गाली गलौच कर धमकी दी जाती रही। घटना से भयभीत प्रार्थी ने इसकी शिकायत तोरवा थाने में दर्ज कराई है साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौपा है जिसमें साफ तौर पर आरोपी की हरकतें कैद है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296, 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.1425 सितंबर को बजेगा देशभक्ति का बिगुल, सुबह 11 बजे 1200 स्कूलों में एक साथ गूंजेगा पूरा ‘वंदे मातरम्’… एक करोड़ आवाजों से रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, ड्रोन भी रखेगा नजर अब बिलासपुर से दिल्ली तक बस एक ही सुर…
Uncategorized2026.09.14क्रिकेट का झगड़ा, पुलिस की नींद और मौत का क्लाइमेक्स, 7 सितंबर की लड़ाई से पांच दिन बाद युवक की मौत, चार गिरफ्तार… अब सकरी पुलिस से सवाल पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई, मौत के बाद ही क्यों खुली जांच की फाइल?
Uncategorized2026.09.14ओडिशा से गांजा, बिलासपुर में ठिकाना! जयरामनगर फाटक पर 13 किलो की खेप के साथ महिला समेत 4 तस्कर धराए… सिंडिकेट का खेल जारी, अब नाबालिगों की एंट्री के संकेत से पुलिस भी हैरान…
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
