
बिलासपुर,,, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा पूर्व में थाना प्रभारियों की मीटिंग लेकर जिले में हो रही चोरियों पर अंकूश लगाने एवं अवैध करोबार करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

जिसके परिपालन में क्षेत्र में हो रहे चोरी के रोकथाम तथा आरोपियों के धरपकड़ हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर उदयन बेहार एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल के मार्ग दर्शन एवं थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम बनाकर कार्यवाही हेतु आज दिनांक 14.11.2024 को रवाना हुआ था। दौरान पेट्रोलिंग के मुखबीर से सूचना मिला कि संतोष रजक अपने दुकान में अवैध कबाड़ का सामान चोरी के लोहे का छड़ टूकड़ा, टिना टप्पर आदि सामान खरीदी करता है। जिसे दुसरे जगह बिक्री करने के लिए ट्रक में लोड कर ले जाने की तैयारी कर रहा है। उक्त सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये जिसके पालन में मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही किया गया, जहां टीना टप्पड़, कबाड़ सामान, सेट्रिंग का चादर, टिना एवं अन्य कबाड़ सामान वजन करीब 4 टन किमती 93000/- रू. वाहन क्रमांक CG10 X 4487 में लोड मिला। जिसके संबंध में विधिवत् कार्यवाही करते हुये उक्त वाहन एवं कबाड़ सामान जुमला किमती 3,93,000/- रू. को अपराध से संबंधित सम्पत्ति होने की संभावना पर विधिवत् जप्त कर आरोपी संतोष रजक को विधिवत गिरफ्तार किया गया है ।
इस्त.क्र. – 04/2024, धारा 35(1-ई) बीएनएसएस/303(2)बीएनएस
आरोपी 👇👇
संतोष रजक पिता स्व. इतवारी रजक उम्र 40 वर्ष निवासी चांटीडीह, पठानपारा सरकण्डा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.20चंदे की ‘दादागिरी’ पर व्यापारियों का बिगड़ा मूड, CAT-चेंबर ने ठोकी ताल, 23 सितंबर को बाजार बंद का ऐलान, दो टूक बोले चंदा देंगे तो अपनी मर्जी से, धमकी-धौंस के आगे अब व्यापारी नहीं झुकेंगे…
Uncategorized2026.09.19व्यापार विहार के सागर ट्रेडर्स ,नरेश ट्रेडर्स के बाद अब माधव ट्रेडर्स में नकली माल सप्लाई करने का आरोप, पहले भी छापा, सामान का सेम्पल जब्त, जांच रिपोर्ट अब तक गायब—अब माधव ट्रेडर्स पर कार्रवाई के बाद सवाल, आखिर नकली माल का खेल रुकेगा कब और रिपोर्ट आएगी कब?
Uncategorized2026.09.19चकरभाठा में अड्डेबाजों और नशाखोरों पर पुलिस का डंडा चला, 9 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई; जीत से लेकर शत्रुहन तक पुलिस ने कसा शिकंजा, मजिस्ट्रेट के दरबार में पेशी, बोले पुलिस से बचकर रहना….
Uncategorized2026.09.19डोंगरिपारा में चाकू लेकर घूम रहे थे मोहम्मद जुम्मन, कोटा पुलिस ने मारी दबिश तो ‘धार’ गई उतर, 25 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तारी, कब्जे से लोहे का चाकू बरामद; शशिकांत भारद्वाज की टीम ने न्यायिक रिमांड पर भेजा…
