
बिलासपुर,,, जिले के जाने माने समाजसेवी और उद्योगपति प्रवीण झा भाजपा के सक्रिय सदस्य बन गए है! पिछले दिनों पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत,मंडल अध्यक्ष जुगल अग्रवाल ने उन्हें सक्रिय सदस्य बनाया! भा.ज.यु.मो. जिला उपाध्यक्ष रौशन सिंह भी उपस्थिति रहें! कुमावत ने कहा कि उनके सक्रिय सदस्य बनने से पार्टी को जिले में मजबूती मिलेगी! कार्यकर्ता भी उनके सक्रिय सदस्य बनने से उत्साहित है!

भारतीय जनता पार्टी पिछले महीनेभर से सदस्यता अभियान चला रहा है! इस अभियान के माध्यम से अभी तक लाखों सदस्य बन चुके है! देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दमदार नेतृत्व और भाजपा के रीति नीति से प्रभावित होकर लाखों की संख्या में युवा भाजपा से जुड़ रहे है और सक्रिय सदस्य बन रहे है। इसी कड़ी में बिलासपुर जिले के समाज सेवी और बड़े उद्योगपति प्रवीण झा ने भी पहले सैकड़ों लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया। इसके बाद खुद भी सक्रिय सदस्य बन गए है। उनके सक्रिय सदस्य बनने से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। श्री झा इसके पहले भी पार्टी की सक्रिय राजनीति में सक्रिय रहे है। उन्होंने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी भी की थी। लेकिन अंतिम समय में उनकी टिकट कट गई। इसके बाद भी श्री झा पूरे जिले में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में सघन जनसंपर्क किया था जिससे से पार्टी के कई प्रत्याशियों को मजबूती मिली थी और जीत का सेहरा बंधा था। श्री झा पिछले कई सालों से समाज सेवा के क्षेत्र में भी जुड़े हुए है। वे लगातार सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे है। कई धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम उनके सहयोग से हो सम्पन्न होते रहे है। पिछले दिनों उन्होंने बिलासपुर संभाग के हजारों लोगों को अपने खर्चे से अयोध्या लेजाकर रामलला के दर्शन करवाए। श्रद्धालुओं के लिए उनके इस प्रयास का अंचल में जबरदस्त सराहना हुई थी। क्योंकि जिन श्रद्धालुओं को वे अयोध्या लेकर गए थे उनके आने जाने, रहने और खाने की पूरी व्यवस्था पर प्रवीण झा ने ही की थी। इस यात्रा को सफल बनाने के लिए उनके सैकड़ों सहयोगियों ने उनका साथ दिया था।
जब प्रवीण झा से पूछा गया कि भाजपा ही क्यों ? तो उन्होंने बताया कि बचपन से ही भाजपाई माहौल में पले बढ़े हैं। उनके पिता जनसंघ के समय से ही बीजेपी से जुड़े हुए है। बिलासपुर नगर निगम में उनके पिता पार्षद का चुनाव भी लड़ चुके है। इसलिए उनका लगाव भाजपा से ही है। यही नहीं अभी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र के नेतृत्व में देश ने जो तरक्की किया है और देश – दुनिया में धाक जमाया है उसके देखकर गर्व से सीना फूल जाता है। हम चाहते है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश ऐसे ही तरक्की करे। इसके लिए हम सभी का पार्टी से जुड़ना बहुत जरूरी है। मैं युवा साथियों से भी अपील करूंगा कि वो भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर ने केवल पार्टी को बल्कि देश के मजबूती प्रदान करें। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनैतिक पार्टी ही नहीं है, यह एक विचारधारा, देश की प्राणवायु है। जब तक लोगों के दिलों भाजपा रूपी प्राणवायु धड़केगी ये देश जवान और खुशहाल रहेगा। इसलिए आइए हम सब भाजपा से जुड़कर पार्टी को मजबूत करें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत और देश को मजबूत करें।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 23, 2026न्यायधानी में छाया बसंती रंग, फूलों की बारिश से हुआ पंज प्यारों का स्वागत! 7 फीट 7 इंच के लंबे सरदार और वीर खालसा ग्रुप के हैरतअंगेज करतबों ने मचाया धमाल, नगर कीर्तन देखने उमड़ा शहर, हर चौक पर हुआ भव्य स्वागत…
UncategorizedNovember 22, 2026GST की मैडम पर ACB का शिकंजा! गाड़ी छोड़ने के बदले मांगे 2 लाख, डेढ़ लाख लेते रंगे हाथों पकड़ाई, बचने के लिए नाली में बहा दी नोटों की गड्डी, लेकिन ACB ने नाली से भी निकाल लिया रिश्वत का माल…
UncategorizedNovember 22, 2026शादी की बात पर प्रेमी से विवाद, युवक की मौत के मामले में 10 महीने बाद पुलिस का एक्शन, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में 21 वर्षीय प्रेमिका गिरफ्तार, कोनी के होटल से शुरू हुआ विवाद पहुंचा थाने तक, आरोपी युवती न्यायिक रिमांड पर…
UncategorizedNovember 22, 2026सहकारी बैंक में ‘वन टू का फोर’ का खेल! चेकों में कांट-छांट कर 3.38 लाख का गोलमाल, कैशियर-लेखापाल और समिति के प्राधिकृत अधिकारी गिरफ्तार, खुद फरियादी बनकर बचने की कोशिश भी नहीं आई काम, दो आरोपी हाईकोर्ट से जमानत पर…
