
रायपुर,,, छत्तीसगढ़ के रायपुर में इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट को इमरजेंसी गुरुवार को लैंडिंग करनी पड़ी। नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट में एक युवक ने क्रू मेंबर को बम होने की धमकी दी, जिससे हड़कंप मच गया। क्रू मेंबर ने तुरंत इसकी सूचना पायलट को दी, जिसने ATC से संपर्क कर रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी।

सुरक्षा बढ़ाई गई, बम निरोधक दस्ते की जांच
फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर विमान को खाली कराया गया। बम निरोधक दस्ते ने पूरी फ्लाइट की जांच की, जिसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
उड़ानें प्रभावित, सभी यात्री सुरक्षित
इस घटना के चलते कुछ देर के लिए रायपुर एयरपोर्ट पर अन्य उड़ानें प्रभावित रहीं। हालाँकि, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया और उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई।
युवक हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ
युवक की पहचान अनिमेष मंडल के रूप में हुई, जो कोलकाता के लिए यात्रा कर रहा था। उसे हिरासत में लेकर माना थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम पूछताछ कर रही है। इंडिगो एयरलाइंस ने युवक के खिलाफ एविएशन एक्ट 1992 के तहत शिकायत दर्ज कराई है।
झूठी निकली धमकी, फ्लाइट को दी क्लीन चिट
रायपुर ग्रामीण ASP कीर्तन राठौर ने बताया कि विमान में बम होने की सूचना झूठी निकली। जांच के बाद फ्लाइट को वापस कोलकाता के लिए रवाना किया गया।

अक्टूबर में भी मिली थी बम की कई झूठी धमकियां
इससे पहले अक्टूबर महीने में भी 90 से ज्यादा विमानों को बम की धमकियां मिली थीं, जो बाद में झूठी साबित हुईं। इन घटनाओं की वजह से करीब 200 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 29, 2026निगम में काम का रेट फिक्स, पार्षद का फोन भी बेअसर, नल से नक्शा, टैक्स से कब्जा तक कथित लेन-देन का खेल… क्लर्क पकड़ा गया तो खुला राज, अब सवाल मोहरा एक था या पूरा सिस्टम ही रेट-कार्ड पर चल रहा?
UncategorizedSeptember 29, 2026वोट चोरी के आरोप से सियासत गरमाई, कांग्रेस का कलेक्ट्रेट मार्च, चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, राष्ट्रपति से बर्खास्तगी-अरेस्ट की मांग… बोले कांग्रेसी वोटर लिस्ट में ऐसा खेल, कि लोकतंत्र भी बोले “भाई मुझे तो छोड़ दो…
UncategorizedSeptember 28, 2026भाजपा में पद का सपना, फेसबुक वाली मैडम ने दिखाया 82.63 लाख का सपना! SDO के पति को जमीन विवाद सुलझाने से लेकर पार्टी में बड़ा पद दिलाने तक का झांसा, रकम गई तो धमकी मिली… सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने खोंगापानी से दबोचा…
UncategorizedSeptember 28, 202625 करोड़ की फिरौती, विदेशी नंबर और अमन साहू गैंग का नाम, शोएब ढेबर ने धमकी का ऐसा जाल बिछाया कि पुलिस ने तकनीकी सुरागों से खेल पलट दिया, आरोपी गिरफ्तार और पांच आईफोन जब्त… अब पूछताछ में खुलेगा राज…
