
बिलासपुर,,, आबकारी विभाग के अधिकारियों ने अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है! इस कार्रवाई में टिम ने 182 लीटर महुआ शराब और 10 क्विंटल महुआ लहान जप्त जप्त किया है!
आबकारी विभाग की टीम ने कोटा ब्लाक के गनियारी और सुदनपारा में छापामार कार्रवाई की है। दोनो गांव में भारी मात्रा में अवैध रूप से महुआ शराब बनाने की सूचना मिली थी। आबकारी की टीम ने कल्पना राठौर की अगुवाई में दोनो गांव के तीन तीन स्थान पर छापामार कार्रवाई की। गनियारी में आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे महुआ शराब छिपाकर रखी गयी थी। टिम ने यहां से 92 लीटर महुआ शराब जब्त किया है। लेकिन जप्त शराब का मालिक कौन है पता नहीं चला। गांव वालों से पूछताछ करने पर किसी ने जुबान नहीं खोला। बताया जा रहा है कि शराब बनाने वालों का गांव में खौफ है। इसके बाद टीम ने गनियारी में ही समीर साहू के घर दबिश दी और 9 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त किया। टिम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आबकारी टीम ने दोनों गांव में तीन अलग अलग कार्रवाई में 182 लीटर महुआ शराब और 1000 किलोग्राम लहान जप्त किया है। बरामद लहान को पंचनामा कार्रवाई के बाद नष्ट किया गया है। तीनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ अजमानतीय अपराध दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपी समीर साहू को छत्तीसगढ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) 59(क) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर, आबकारी उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला, नेतराम बंजारे, मुख्य आरक्षक जनक राम जगत, सुभाष तिवारी, उमेश चौहान, जयशंकर, कमलेश, आरक्षक प्रभुवन बघेल एवं ड्राइवर ललित सिंह शामिल थे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.03CMHO का ‘शिकायत दो, इंतजार करो’ फार्मूला, एलाइट हॉस्पिटल के लाखों के बिल से हरिओम में शव रोकने, पेंडलवार और नोबल से जिला अस्पताल तक शिकायतों की लंबी फेहरिस्त, मगर जांच और कार्रवाई की रफ्तार देखकर लगता है फाइलें भी मांग रही इलाज…
Uncategorized2026.09.03ब्रेकिंग….रेलवे साइट पर ‘हथौड़ा कांड’ रात में की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार… चूचूहियापारा से तोरवा तक मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अफसर।।।
Uncategorized2026.09.03जन्माष्टमी से पहले चाकूबाजों की ‘कृष्ण लीला’ खत्म, तोरवा-सरकंडा में पुलिस की धड़ाधड़ कार्रवाई, 17 बदमाशों पर शिकंजा, 10 चाकू बरामद; कोई हथियार लहराता मिला तो कोई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में बाउंड ओवर—पुलिस ने साफ कर दिया, पर्व शांति से ही मनेगा…
Uncategorized2026.09.03पथराव-बमबाजी के मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत 6 गिरफ्तार, कट्टा-पिस्टल बरामद; पुलिस ने निकाला जुलूस तो कानून का संदेश हुआ बुलंद… मगर बीच रास्ते पुलिस की गाड़ी ने भी दे दिया सरेंडर, बोनट खुला तो आरोपी दूसरी गाड़ी में हुए शिफ्ट…
