
बिलासपुर,,, गृह मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशानुसार तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन के मार्गदर्शन में 11 दिसंबर 2024 को बिलासपुर जिले में नशीली दवाओं के अवैध व्यापार पर नियंत्रण हेतु बड़े स्तर पर छापामार कार्रवाई की गई! औषधि विभाग और पुलिस विभाग की 15 संयुक्त टीमों ने 60 अधिकारियों के साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित 45 मेडिकल स्टोर्स की जांच की!
15 मेडिकल स्टोर्स में नारकोटिक्स दवाएं मिलीं
जांच के दौरान मंगला स्थित जेके मेडिकल स्टोर में बिना डॉक्टर की पर्ची के नारकोटिक्स दवाओं की बिक्री पाई गई। इसके अलावा, 15 अन्य मेडिकल स्टोर्स, जिनमें माँ गायत्री मेडिकल, जोया मेडिकल, आनन्द मेडिकल, प्रतीक मेडिकल स्टोर और अन्य प्रतिष्ठान शामिल हैं, में नारकोटिक्स दवाएं बरामद हुईं। इन दुकानों के पास खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड मौके पर उपलब्ध नहीं थे।
कानूनी कार्रवाई शुरू
इन 15 मेडिकल स्टोर्स के खिलाफ औषधि से संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई की जा रही है। अन्य मेडिकल स्टोर्स में अनियमितताएं पाई गईं, जिन पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पिछले 8 महीनों में 18 मेडिकल स्टोर्स पर कार्रवाई
औषधि विभाग ने नशीली दवाओं की बिक्री पर पहले भी सख्त कदम उठाए हैं। पिछले 8 महीनों में 19 मेडिकल स्टोर्स को नोटिस जारी किया गया, जिसमें से 15 की अनुज्ञप्तियां निलंबित और 3 की अनुज्ञप्तियां निरस्त की गई हैं।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
राज्य के अन्य जिलों में भी नशीली दवाओं के अवैध व्यापार पर रोक लगाने के लिए औषधि विभाग और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त अभियान जारी रहेगा। अधिकारियों ने चरणबद्ध तरीके से ऐसे मेडिकल स्टोर्स पर कार्रवाई करने की योजना बनाई है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.03CMHO का ‘शिकायत दो, इंतजार करो’ फार्मूला, एलाइट हॉस्पिटल के लाखों के बिल से हरिओम में शव रोकने, पेंडलवार और नोबल से जिला अस्पताल तक शिकायतों की लंबी फेहरिस्त, मगर जांच और कार्रवाई की रफ्तार देखकर लगता है फाइलें भी मांग रही इलाज…
Uncategorized2026.09.03ब्रेकिंग….रेलवे साइट पर ‘हथौड़ा कांड’ रात में की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार… चूचूहियापारा से तोरवा तक मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अफसर।।।
Uncategorized2026.09.03जन्माष्टमी से पहले चाकूबाजों की ‘कृष्ण लीला’ खत्म, तोरवा-सरकंडा में पुलिस की धड़ाधड़ कार्रवाई, 17 बदमाशों पर शिकंजा, 10 चाकू बरामद; कोई हथियार लहराता मिला तो कोई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में बाउंड ओवर—पुलिस ने साफ कर दिया, पर्व शांति से ही मनेगा…
Uncategorized2026.09.03पथराव-बमबाजी के मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत 6 गिरफ्तार, कट्टा-पिस्टल बरामद; पुलिस ने निकाला जुलूस तो कानून का संदेश हुआ बुलंद… मगर बीच रास्ते पुलिस की गाड़ी ने भी दे दिया सरेंडर, बोनट खुला तो आरोपी दूसरी गाड़ी में हुए शिफ्ट…
