
बिलासपुर,,, अवैध कब्जे को लेकर निगम आयुक्त अमित कुमार के फरमान के बाद जोन कमिश्नर और अतिक्रमण दस्ता ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए वार्ड पार्षद के द्वारा कब्जा किए भवनों को खाली कराया गया!जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 46,गणेश नगर के पार्षद इब्राहिम खान उर्फ अब्दुल द्वारा नगर निगम के सामुदायिक अस्पताल और सामुदायिक भवन पर अवैध रूप से कब्जा कर विगत चार सालों से निजी पार्षद कार्यालय बनाकर उसे संचालित कर रहा था! इसकी जानकारी जब निगम आयुक्त हुई तो उन्होंने तत्काल इसे खाली कराने के लिए निर्देश दिया गया!
जिसके बाद निगम का अतिक्रमण दस्ता और जोन कमिश्नर मौके पर पहुंच कर कार्रवाई करते हुए पार्षद के कब्जे से इसे मुक्त कराया और निगम प्रशासन के द्वारा उक्त भवनों पर अपना अधिपत्य करते हुए ताला लगाकर उसे अपने कब्जे में लिया! वही सूत्र बता रहे है! कि इस क्षेत्र के पार्षद द्वारा अवैध रूप से रखे गए राशन कार्ड को भी जप्त किया गया!यही नहीं सूत्र यह भी बता रहे कि वार्ड पार्षद के द्वारा इन भवनों में कार्यालय कम और देर रात तक इनके कार्यकर्ता और असमाजिक तत्व यहां पर अवैध गतिविधियों को अंजाम देते।बताया यह भी जा रहा की देर रात इन भवनों में शराब खोरी का प्रमुख अड्डा बना हुआ था!

बहरहाल इस मामले को लेकर नगर निगम आयुक्त अमित कुमार बताया कि कब्जे की सूचन मिली थी! जिसके बाद अधीनस्थ अधिकारियों और अतिक्रमण दस्ता को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।जिसमें दोनों भवनों को पार्षद के कब्जे से मुक्त कराया गया।वही इन भवनों के कब्जे की लगातार शिकायत आ रही थी।मुक्त कराते समय इन भवनों से राशन कार्ड भी मिला इन राशन कार्डों का सत्यापन किया जायेगा!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
