
00 मना करने पर दे रहा जान से मारने और घर व गली में कब्जा करने की धमकी
00 कलेक्टर, कमिश्नर एसडीएम सबसे कर चुके शिकायत किसी ने नही दिया ध्यान

बिलासपुर,,, नया सरकंडा सीपत रोड सिल्लेदार आटा चक्की के संचालक विगत 3 साल से कलेक्टर, एसपी, एसडीएम के समक्ष लगातार गुहार लगा रहे पर कोई सुनवाई नही हो रही! उनका आरोप है! कि उनके घर के सामने और गली में वर्मा क्लॉथ स्टोर्स के संचालक द्वारा अवैध पार्किंग करने व कराने और मना करने पर जान से मारने व घर गली को कब्जा करने की दी जा रही धमकी का है!

संदीप सिल्लेदार ने एस. के. वर्मा क्लाथ स्टोर्स के संचालक जयपाल प्रसाद वर्मा, सरोज वर्मा व गार्ड सनत कुमार यादव उर्फ गुड्डा यादव पर आरोप लगाया है! कि ये लोग उनके घर के सामने मेन रोड और गली में अवैध रूप से पार्किंग कराते है! और मना करने पर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दे घर और गली पर कब्जा करने धमकाया जा रहा! जिससे उनका परिवार दहशत में है!

वे सन 2021 से अब तक लगातार अफसरों को शिकायत करते आ रहे लेकिन किसके ने ध्यान नही दिया!
पीड़ित श्री झिल्लीदार ने बताया कि गत 25 नवम्बर 2024 को घर के सामने से गाड़ी हटाने के लिए कहने पर दुकान के गार्ड सनत कुमार उर्फ गुड्डा यादव ने श्री क्लीनिक के कम्पाउण्डर गौतम साहू और उन्हें जान से मारने की धमकी दी!
इसके बाद गत 1 दिसम्बर को उनके छोटे भाई को सामने से गाड़ी हटाने के लिए कहने पर गार्ड ने उनके छोटे भाई को धमकी दी! उनके भाई ने 112 को भी कॉल कर बुलाया तो गार्ड ने झूठ बोलकर उन्हें संस्थान का सीसीटीवी फुटेज दिखाने से इंकार कर दिया। सन्दीप के घर का सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद 112 की टीम ने दुकान संचालक और गार्ड को हिदायत दी कि वे अपने संस्थान के आगन्तुको की गाड़ियों के लिए पार्किंग की व्यबस्था कराए। पर 112 की टीम के जाने के बाद इन लोगो मे फिर सड़क पर गाड़िया खड़ी करा दी। संदीप, श्री क्लीनिक के कम्पाउन्डर और गौतम साहू ने जान माल के खतरे का भय बताकर वर्मा क्लॉथ के संचालक और गार्ड के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 22, 2026अपोलो का धुआं, लिंगियाडीह की खांसी, अब सीएमएचओ की चिट्ठी से मचेगी खलबली, विधायक की घुड़की, कांग्रेस की हुंकार भी नहीं आई काम, अब जवाब तलब का फरमान, मेडिकल कचरा जलाने के आरोप पर अस्पताल प्रबंधन की अग्निपरीक्षा, एनवायरो केयर कहां गायब है, आखिर किसकी मेहरबानी से चल रहा ये खेल?…
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
