
बिलासपुर,, चोरी छिपे सट्टा खिलाने वाले दो युवकों को सरकण्डा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सट्टा पट्टी सहित 19721 रू. नगद जप्त किया गया है! पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह(भा.पु.से.) द्वारा जिले में जुआ/सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु धरपकड कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार, सी एस पी कोतवाली अक्षय संबद्रा (भा पु से) एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी. निलेश कुमार पाण्डेय के हमराह सरकण्डा पुलिस द्वारा जुआ/सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु मुखबीर तैनात कर पतासाजी की जा रही थी कि दिनांक 10.12.2024 को सूचना मिला कि नूतन चौक सरकण्डा के पास सांई मंदिर के पीछे कुछ लोग सट्टा पट्टी खिलवा रहे हैं उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये मुखबीर के निशानदेही पर नूतन चौक सरकण्डा में रेड कार्यवाही कर दो व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते हुये पकड़ा गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम विक्की बसोड़ निवासी अशेाक नगर अटल आवास एवं विकास बशोड़ निवासी अशोक नगर सरकंडा का बताया, जिनकी पृथक पृथक तलाशी पर सट्टा पट्टी, पेन एवं नगदी रकम 19721 रू. बरामद हुआ जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपीगण के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
आरोपी 👇👇👇
1,विक्की बसोड़ पिता स्व. मुन्ना बंसोड़ उम्र 28 वर्ष निवासी अटल आवास डीएलएस कालेज के पास ब्लॉक नं. 01, अशोक नगर सरकण्डा, थाना सरकण्डा।
2,विकाश बशोड पिता स्व मुन्ना बशोड़ उम्र 25 वर्ष निवासी अशोक नगर अटल आवास सरकंडा।
अप. क्र.- 1595/2024 धारा – 6(क) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि. 2022
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
