
बिलासपुर,,, विवादों का स्कूल और स्कूल को विवादों में घसीटने वाली प्रभारी प्राचार्य को कलेक्टर ने जांच रिपोर्ट मिलने के बाद हटा दिया है। जानकारी देते चलें कि पिछले दिनों पंडित शिवदुलारे आत्मानन्द शासकीय उच्त्त्तर माध्यमिक में छात्रों के बीच गैंगवार की घटना हुई। मारपीट में कई छात्रों को गंभीर चोट पहुंची। मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने कलेक्टर आदेश पर जांच का आदेश दिया। रिपोर्ट में प्रभारी प्राचार्य को विवादों में शामिल होने का संदेह जाहिर किया गया। ममले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर अवनीश शरण ने पूर्णिमा मिश्रा को वर्तमान स्कूल से हटाकर सेंदरी भेज दिया है।
जानकारी देते चलें कि पंडित रामदुलारे दुबे आत्मानन्द स्कूल चांटीडीह पिछले कुछ समय से विवादों का केन्द्र बन गया है। समय समय पर कलेक्टर के सामने स्कूल से जुड़े कई गंभीर मामले सामने आए। सभी मामले प्रभारी प्राचार्य पूर्णिमा मिश्रा से जुड़े हुए पाए गये। बताते चलें कि स्कूल के दो शिक्षकों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर, एसपी और जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की थी । शिकायत करने वाला पुरूष शिक्षक 70 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग है। जबकि महिला शिक्षिका अनुसूचित जनजाति वर्ग से आती है। दोनों ने प्रभारी प्राचार्य पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। तत्कालीन समय जिला शिक्षा अधिकारी ने पूर्णिमा मिश्रा को दूसरे स्कूल भेज दिया। दस महीने बाद जोड़ जुगत कर पूर्णिमा मिश्रा दुबारा पंडित रामदुलारे दुबे स्कूल ना केवल पहुंची। प्रभारी प्राचार्य बनते ही छात्रों से बाल मजदूरी का प्रकरण सामने आया। इसके बाद गैंगवार का प्रकरण दर्ज हो गया। मामले की जांच के लिए विभागीय टीम का गठन किया गया। विभागीय टीम ने अपनी रिपोर्ट में घटनाक्रम के लिए पूर्णिमा मिश्रा को जिम्मेदार बताया । रिपोर्ट के अनुसार गैंगवार घटना के बाद 32 सीसीटीवी के फुटेज को प्राचार्य ने जानबूझकर डिलीट कर दिया।
रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर अवनीशरण ने पूर्णिमा मिश्रा प्रभारी प्राचार्य को स्कूल से हटाकर सेन्दरी स्थित शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय स्थानांतरित कर दिया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
