
बिलासपुर,,, गुरुवार को सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिफरा स्थित शासकीय आश्रयदत्त कर्मशाला में कंप्यूटर प्रशिक्षण की दिव्यांग छात्रा की छत से गिरने पर गंभीर रूप से घायल हो गई! जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई!जानकारी के अनुसार बताया जा रहा की यह घटना गुरुवार की सुबह लगभग नौ से साढ़े नौ बजे के आस पास की जब छात्रा पल्लवी राज पिता स्व. उदय भानुराज कटघोरा निवासी धूप सेकने के लिए छत गई थी!अचानक वह नीचे गिरी और उसके सिर से खून निकलने लगा जहां आनन फानन में उपचार हेतु सिम्स अस्पताल ले जाया गया! जहां गंभीर रूप से घायल दिव्यांग छात्रा की उपचार के दौरान मौत हो गई! वही घटना की जानकारी लगते ही सिरगिट्टी पुलिस सिम्स पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवा दिया गया!
परिजन घटना को बता रहे संदिग्ध
इस घटना को लेकर मृतिका दिव्यांग छात्रा की बहन ने बताया कि इस घटना को लेकर अलग अलग बाते सामने आ रही है!जिसके बाद से अभी तक किसी भी ने इस घटना को स्पष्ट नहीं किए! वही हास्टल वार्डन से लेकर वहां काम करने वाले कर्मचारी सभी अलग अलग बात कह रहे है! इस घटना के पीछे असली सच क्या है! उससे हम सभी अनजान है! घटना कैसे हुई उसको लेकर कोई कहता छत से गिर गई! तो कोई कहता सीढ़ी से गिर गई! वहां प्रशिक्षण लेने आए छात्र छात्राओं से मिलने भी नहीं दिया जा रहा है! वही मृतिका की बहन ने बताया कि इसी साल सितम्बर में पल्लवी राज ने कंप्यूटर का प्रशिक्षण लेने के प्रवेश ली थी! यह हॉस्टल में रहने होता था! आज सुबह भी वीडियो कॉल में बात हुई! उसके कुछ देर बाद ही इस घटना की जानकारी मिली! वही इस घटना को लेकर निष्पक्ष जांच की बात भी कही!
इस मामले को लेकर सिरगिट्टी थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर स्वयं जांच कर रहे है! जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
