
बिलासपुर,,, मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 07.10.2024 के रात्रि करीब 09.30 बजे वह अपने दोस्त के साथ कार में सीपत चौक के तरफ से अशोक नगर मुक्तिधाम होते जा रही थी, रास्ते में पूर्व परिचित अभिजीत जांगड़े ने कार को रूकवाया और प्रार्थिया के साथ अश्लील बातें करने लगा जिसे मना करने पर अभिजीत जांगड़े अपने साथी रोहन पटनायक के साथ मिलकर प्रार्थिया के दोस्त के साथ मारपीट कर प्रार्थिया के साथ छेड़छाड़ किये हैं। प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध क्र.- 1225/2024 , धारा – 126(2), 75, 3(5) पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण मंे आरोपी फरार थे जिनकी पतातलाश किया जा रहा था कि आज दिनांक 12.12.2024 को सूचना मिला कि आरोपी अभिजीत जांगड़े एवं रोहन पटनायक अपने सकुनत पर आये हुये हैं। उक्त सूचना से तत्काल पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को दी गई, जिनके द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गए। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक बिलासपुर उदयन बेहार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी अभिजीत जांगड़े एवं रोहन पटनायक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
आरोपी 👇👇👇
1,अभिजीत जांगड़े पिता चन्द्रशेखर जांगड़े उम्र 26 वर्ष निवासी गणपति चौक हेमूनगर तोरवा, थाना तोरवा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2,रोहन पटनायक पिता अशोक पटनायक उम्र 29 वर्ष निवासी तमनार रायगढ़ हा.मु. नागदोने कालोनी ब्यापार विहार थाना तारबहार जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.201000 करोड़ का खेल! MLA की कंपनी पर कब्जे की साजिश में रायपुर का कारोबारी महेंद्र गोयनका दिल्ली से गिरफ्तार, फर्जी डायरेक्टर बनाकर हेराफेरी का आरोप, 10 दिन की पुलिस रिमांड….
Uncategorized2026.07.201500 रुपये में कछुआ बेचते ही फंस गया ‘पेट पॉइंट’ संचालक, वन विभाग की रेड में 4 दुर्लभ कछुए जब्त, नागपुर लिंक की जांच…
Uncategorized2026.07.20‘कोयला गाड़ी जरूरी या बाबा भक्त?’ ट्रेन रद्द होने पर फूटा बोल बम श्रद्धालुओं का गुस्सा, बैरिकेड धकेलकर DRM कार्यालय पहुंचे, अतिरिक्त ट्रेन की मांग, एक हफ्ते का अल्टीमेटम, नहीं मानी बात तो रेल रोको आंदोलन की चेतावनी…
Uncategorized2026.07.20फर्जी ED अफसर बनकर लाखों की ठगी! राहुल मिश्रा और पत्नी पदमा जनार्दन पर FIR, SIMS कैंटीन का ठेका और नौकरी दिलाने के नाम पर 6.82 लाख ऐंठने का आरोप, कोतवाली पुलिस ने शुरू की जांच..
