
00 भोंजन पैकेट और दवाओं का भी किया इंतजाम
00 विरोधी अंडरग्राउंड, अम्बिकापुर और प्लांट के कर्मचारियों से कर दिया समर्थन

बिलासपुर,,,ग्राम घुटकू में शुक्रवार को पारस पावर प्लांट की जनसुनवाई में ताम झाम कर मजमा लगाया गया। भोंजन पैकेट दवाइया और पैसे बांटे गए। जिला प्रशासन के भयभीत अफसर जाली के पीछे CC कैमरे की निगरानी में बैठे रहे! सामने प्लांट का समर्थन कर रहे लोगो को लाइन में खड़ा कराकर माइक पर समर्थन का रट्टा लगवाया गया! इनमे ज्यादातर लोग अम्बिकापुर और अन्य जिलों के लोग थे जो प्लांट के समर्थन में आवाज बुलंद करते दिखे! जो उसी संस्थान में कार्यरत भी है!

वही विरोध करने वाले मौके से नदारद और उनके मोबाइल बन्द रहे। पावर प्लांट का समर्थन कर रहे लोगो ने कहा कि कंपनी ने हमे रोजगार दिया इसलिए समर्थन है! वही एक समर्थक

ने तो इस बात को लेकर नाराजगी जाहिर की कि CSR फंड से जिस शिशु मंदिर की स्थापना का वायदा किया गया था! उसका अभी तक अता पता नही है! प्रबंधन इस ओर ध्यान दे! बाकी समर्थन है! वही एक ग्रामीण ने कहा कि इसी शर्त पर समर्थन है! कि उसे ठेके पर काम मिला है! परमानेंट होना चाहिए!

दारू मुर्गे की पार्टी
चर्चा है! कि प्रबंधन से जुड़े लोगों और जन प्रतिनिधियों ने गुरुवार रात से ही माहौल बनाना शुरू कर दिया था! देर रात तक गांव गांव में पार्टी चलती रही! सुबह जन सुनवाई के दौरान भी झुंड में जुटे युवा एक दूसरे से पूछते रहे कि तै मटन खाबे के चिकन।
ऐसे बाँटा गया पैसा
हर झुंड के पीछे एक आदमी लगाया गया था! माइक में समर्थन की हुंकार भरवाने के बाद उन ग्रामीणो को पीछे गली में ले जाकर रकम से भरा लिफाफा बांटा गया! जिसकी तस्वीरे भी कैमरे में कैद हुई है!

सुनवाई के बाद किया एन्ट्री
जनसुनवाई के बाद जैसे ही अफसर गाड़ी में बैठकर रवाना हुए कोई बाइक पर ग्रामीणों से आधार कार्ड ले मजमा लगा कॉपी में नाम पता एन्ट्री करते दिखा तो एक काले रंग की गाड़ी में बैठे कम्पनी के गुर्गे भोंजन का पैकेट बांटते दिखे!।
ऊपर से सेटिंग है!
पूर्व सरपंच ने कहा सब बिक गए
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 19, 2026आबकारी की दबिश या आरोपों का पिटारा, घर से 40 हजार नकदी, मोबाइल और DVR ले जाने का दावा, ऊपर से 50 हजार की मांग का आरोप, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप, बिल्हा में उठे सवाल, वर्दी की कार्रवाई या कुछ और? निष्पक्ष जांच का इंतजार…
UncategorizedOctober 19, 2026सुपारी कांड की चर्चा थमी नहीं, मंडी में फिर भिड़ंत, भाजपा पार्षद और सब्जी कारोबारियों के बीच लेनदेन-रंजिश का बवाल, सिरगिट्टी थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा, बंधु मौर्य की रिपोर्ट पर FIR, दूसरे पक्ष की शिकायत जांच के घेरे में…
UncategorizedOctober 19, 2026निजी अस्पताल का कैसा ‘इलाज’, ड्रेसिंग में नवजात का अंगूठा ही काट डाला, मां ने पट्टी खुलते देख पकड़ा राज, अस्पताल में मचा हड़कंप, अब बदनामी का डर या जवाबदेही की बारी?
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
