
बिलासपुर,,, त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं में आरक्षण की प्रक्रिया 17 और 19 दिसम्बर 2024 को संपन्न होगी। 17 दिसम्बर को वार्ड पंच, सरपंच और जनपद सदस्यों के पदों का और 19 दिसम्बर को जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य पदों का आरक्षण किया जायेगा। कलेक्टर अवनीश शरण ने आरक्षण की कार्यवाही संपन्न कराने के लिए अधिकारियों की नियुक्ति करते हुए इसकी सूचना जारी कर दी है।
जिला पंचायत सदस्यों एवं जनपद पंचायत अध्यक्षों का आरक्षण जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में 19 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे से और जनपद पंचायत सदस्य,सरपंच एवं वार्ड पंचों का आरक्षण 17 दिसम्बर को सवेरे साढ़े 10 बजे से संबंधित अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय में आयोजित किया जायेगा। जिला स्तर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्यों के आरक्षण की कार्यवाही संपन्न कराने के लिए अपर कलेक्टर श्री शिवकुमार बनर्जी को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलासपुर श्री पीयूष तिवारी, उप संचालक पंचायत श्रीमती शिवानी सिंह एवं जिला अंकेक्षक एके धिरही उन्हें सहयोग करेंगे। इसी प्रकार सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी अपने अनुविभाग में आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए प्रभारी अधिकारी बनाये गये है। संबंधित तहसीलदार एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उन्हें इस कार्य में सहयोग करेंगे। जनपद पंचायत कार्यालय, बिल्हा, मस्तुरी, कोटा एवं तखतपुर में 17 दिसम्बर को सवेरे 10.30 बजे से आरक्षण की प्रक्रिया शुरू होगी। जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों का नियमानुसार आरक्षण किया जायेगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं इन सभी वर्गों में महिलाओं के लिए पद आरक्षित किए जाएंगे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.201000 करोड़ का खेल! MLA की कंपनी पर कब्जे की साजिश में रायपुर का कारोबारी महेंद्र गोयनका दिल्ली से गिरफ्तार, फर्जी डायरेक्टर बनाकर हेराफेरी का आरोप, 10 दिन की पुलिस रिमांड….
Uncategorized2026.07.201500 रुपये में कछुआ बेचते ही फंस गया ‘पेट पॉइंट’ संचालक, वन विभाग की रेड में 4 दुर्लभ कछुए जब्त, नागपुर लिंक की जांच…
Uncategorized2026.07.20‘कोयला गाड़ी जरूरी या बाबा भक्त?’ ट्रेन रद्द होने पर फूटा बोल बम श्रद्धालुओं का गुस्सा, बैरिकेड धकेलकर DRM कार्यालय पहुंचे, अतिरिक्त ट्रेन की मांग, एक हफ्ते का अल्टीमेटम, नहीं मानी बात तो रेल रोको आंदोलन की चेतावनी…
Uncategorized2026.07.20फर्जी ED अफसर बनकर लाखों की ठगी! राहुल मिश्रा और पत्नी पदमा जनार्दन पर FIR, SIMS कैंटीन का ठेका और नौकरी दिलाने के नाम पर 6.82 लाख ऐंठने का आरोप, कोतवाली पुलिस ने शुरू की जांच..
