
00 धान का उठाव और कस्टम मिलिंग में उदासीनता का मामला

00 हनुमान राइस मिल को किया सील, बिजली कनेक्शन भी काटे गए
बिलासपुर,,,, कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने आज दो राइस मिलों में छापामार शैली में निरीक्षण किया। बिल्हा स्थित श्री हनुमान राइस मिल और पंधी के एसडी राइस मिल पहुंचकर टीम ने जांच की। इनमें हनुमान राइस मिल में संदेहास्पद चावल और धान का स्टॉक जब्त किया।

उनका बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया और आगामी आदेश तक मिल को सील कर दिया गया। समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीदे गए धान के उठाव और कस्टम मिलिंग में उदासीनता बरतने पर जिला प्रशासन ने कठोर कार्रवाई की है!

कलेक्टर शरण ने कहा कि इस तरह जांच की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस बीच प्रशासन की समझाइश पर राइस मिल एसोसिएशन भी मान गए हैं। धान का उठाव और कस्टम मिलिंग के लिए राजी हो गए हैं। संघ के अध्यक्ष ने लिखित में इस आशय का सहमति पत्र भी जिला प्रशासन को सौंप दिया है। धान का उठाव भी कई मिलरों ने तत्काल प्रभाव से शुरू कर दिया है। पंधी के एसडी मिल ने जांजी समिति से धान का उठाव किया है। गौरतलब है कि खरीफ विपणन वर्ष 2024 - 25 हेतु कस्टम मिलिंग में उदासीनता बरतने के कारण आज राजस्व, खाद्य,मार्कफेड, विद्युत विभाग की सँयुक्त टीम द्वारा बिल्हा स्थित श्री हनुमान राइस मिल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। मिलर द्वारा छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 के प्रावधानों का उल्लंघन किए जाने के कारण मिल में उपलब्ध धान और चावल के स्टॉक को जब्त कर आगामी आदेश तक मिल को सील किया गया एवं मिल में लगे बिजली कनेक्शन को काटा गया। ज़िला प्रशासन द्वारा समस्त मिलर को धान का उठाव एवं कस्टम मिलिंग करने हेतु निर्देशित किया है। इस बीच समझाइश पर जिला राइस मिल एसोसिएशन द्वारा कस्टम मिलिंग कार्य हेतु पंजीयन, बारदाना जमा,अनुबंध,धान उठाव जैसे कार्य मे सहमति देते हुए उक्त कार्य में तत्काल प्रगति करने हेतु लिखित में सहमति प्रदान की गई। कार्यवाही उपरान्त एसडी एग्रो राइस मिल पंधी द्वारा जाँजी समिति से धान उठाव प्रारम्भ कर दिया गया।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 22, 2026अपोलो का धुआं, लिंगियाडीह की खांसी, अब सीएमएचओ की चिट्ठी से मचेगी खलबली, विधायक की घुड़की, कांग्रेस की हुंकार भी नहीं आई काम, अब जवाब तलब का फरमान, मेडिकल कचरा जलाने के आरोप पर अस्पताल प्रबंधन की अग्निपरीक्षा, एनवायरो केयर कहां गायब है, आखिर किसकी मेहरबानी से चल रहा ये खेल?…
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
