
बिलासपुर,,, पुलिस द्वारा हार-जीत का दांव लगाकर जुआ/सट्टा खेल रहे जुआरियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर के शहरी तथा सभी ग्रामीण थानो में लगातार जुआ/सट्टा/चाकूबाजी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है! इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 15.12.2024 के शाम थाना प्रभारी कोनी नवीन कुमार देवांगन को सूचना मिला कि बांबे आवासपारा देवनगर कोनी खेत के पास कुछ जुआरीयान रूपए पैसे का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं सूचना मिलने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा जुआ सट्टा पर कार्यवाही करने के निर्देशन पर अति .पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली अक्षय प्रमोद के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर सूचना के आधार पर तत्काल कोनी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर चारों तरफ से घेराबंदी कर मौके पर रेड कार्यवाही किया गया, जहां मौके पर जुआ खेलते 4 आरोपीगण – 01. धनेश्वर दास मानिकपुरी पिता सुंदर दास मानिकपुरी उम्र 37 साल साकिन बंगालीपारा सरकंडा, 02. निखिल राव उर्फ निक्कू राव पिता नरेंद्र राव उम्र 22 साल साकिन देव नगर कोनी 03. प्रियांशु यादव उर्फ लक्की यादव पिता मदन लाल यादव उम्र 25 साल साकिन देव नगर कोनी 04. अमन केंवट उर्फ बांदा पिता अशोक केवट उम्र 19 साल साकी देवनगर कोनी थाना कोनी जिला बिलासपुर (छ.ग) के कब्जे से मौके पर फड़ से कुल 3400 रुपए एवं ताश के 52 पत्ते, बैठने का तालपतरी, प्रकाश के लिए मोमबत्ती, मिलने पर वजह सबूत जप्त कर कब्जा पुलिस किया गया। 04 जुआरीयों के विरुद्ध वजह सबूत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर विधिवत् कार्यवाही किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नवीन कुमार देवांगन के मार्गदर्शन में सउनि सुरेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक अशफाक खान, आरक्षक थामेंद्र रातरे, दीपक मरावी, उदय पाटले, राकेश खांडे का विशेष योगदान रहा।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 22, 2026अपोलो का धुआं, लिंगियाडीह की खांसी, अब सीएमएचओ की चिट्ठी से मचेगी खलबली, विधायक की घुड़की, कांग्रेस की हुंकार भी नहीं आई काम, अब जवाब तलब का फरमान, मेडिकल कचरा जलाने के आरोप पर अस्पताल प्रबंधन की अग्निपरीक्षा, एनवायरो केयर कहां गायब है, आखिर किसकी मेहरबानी से चल रहा ये खेल?…
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
