
00 पुलिस रिपोर्ट वापस लेने रवि शेखर ने बनाया दबाव

00 कुर्सी पटक दी मारने की धमकी सीसीटीवी में कैद हुआ घटनाक्रम
बिलासपुर,,, डॉ वाय आर कृष्णा के निधन के बाद KIMS हॉस्पिटल और उनकी चल अचल संपत्ति हथियाने वाय कमला और डॉ रवि शेखर के अवैधानिक कृत्यों के बीच रवि शेखर का नया वीडियो सामने आया है जिसमें वह किम्स के डायरेक्टर और दिवंगत डॉ वाई आर कृष्णा के बड़े पुत्र डॉ वाय राजशेखर के चैंबर में घुस कर तेज़ आवाज़ में बात करते हुए कुर्सी को पटक कर उन्हें आतंकित करते दिख रहे हैं
वायरल वीडियो के सम्बन्ध मे डॉ वाय राजशेखर का कहना है कि रवि शेखर उनसे अक्सर मारपीट करता है ये वीडियो लीक हो गया है तो उनकी कारगुजारी सामने आ गई उसकी महिला मित्र सुधाराम भी बदतमीजी करती है और स्टाफ के सामने दो कौड़ी के डाक्टर कहकर अपमानित करती है… किम्स हॉस्पिटल से दरकिनार कर दिए गए डॉ वाय राजशेखर ने पारिवारिक कलह के लिए माँ वाय कमला भाई रवि शेखर के अलावा डॉ सुधा राम को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि किम्स मे उसके आने के बाद रवि शेखर के तेवर बदले है किम्स अस्पताल और पिता डॉक्टर वाय आर कृष्ण की चल अचल संपत्ति से उन्हें बेदखल करने वाय कमला और रवि शेखर ने न्यायालय में झूठा शपथ पत्र देने व टीडीएस फ्रॉड करने सहित अपनी अनैतिक गतिविधियों को अंजाम देने तकरीबन सभी पुराने स्टाफ की छुट्टी कर डाली हैं डॉ. वाई आर कृष्णा के निधन के बाद किम्स अस्पताल का पूरा नियंत्रण अपने हाथ में लेने वाले डॉक्टर रवि शेखर ने उनकी सैलरी बंद कर दी है अपनी महिला मित्र न्यूरो सर्जन डॉक्टर सुधाराम के साथ मिलकर उनके खिलाफ महिला स्टाफ से झूठी शिकायतें करवा रहे है....
वाय कमला और वाय रवि शेखर का न्यायालय मे झूठा शपथ पत्र
डॉ वाय आर कृष्णा की सम्पत्ति हथियाने वाय कमला ने न्यायालय को गुमराह करने झूठा शपथपत्र दिया और बताया कि जीवित उत्तराधिकारी मे केवल 2 सदस्य है एक वह स्वयं है और दूसरा उनका पुत्र वाय रवि शेखर है माँ वाय कमला के समर्थन मे वाय रवि शेखर व स्टाफ देवेन्द्र सिंह ने भी न्यायालय को शपथपत्र दिया और दिवंगत डॉ वाय आर कृष्णा के बड़े बेटे डॉ वाय राजशेखर और बेटी पल्लवी की जानकारी छिपा गए न्यायालय मे डॉ वाय राजशेखर की लिखित आपत्ति के बाद संपत्ति लोभी माँ बेटे ने यू टर्न लिया तत्पश्चात डॉ वाय राजशेखर का नाम न्यायालयीन आदेश के बाद हॉस्पिटल बिल्डिंग व घर मे जोड़ा गया .!
बहरहाल न्यायालय मे चोरी पकड़े जाने के बाद हॉस्पिटल मे पूरा कंट्रोल रखने वाले डॉ वाय रवि शेखर ने हॉस्पिटल मे डॉ वाय राजशेखर पर सख्ती और बढ़ा दी है हॉस्पिटल स्टाफ को डॉ वाय राजशेखर से बातचीत करने और उनका कहा सुनने पर पाबंदी लगा दी गई जो अब तक जारी है…
वाय रवि शेखर ने किया टीडीएस फ्रॉड पिता डॉ वाय आर कृष्णा के साथ खड़े होकर हॉस्पिटल बिल्डिंग का निर्माण कराने वाले डॉ वाय राजशेखर की तकलीफें पिता वाय आर कृष्ण के निधन के बाद से ही शुरू हो गई डॉ वाय आर कृष्णा को कैंसर हो जाने पर डॉ वाय राजशेखर अपने पिता का उपचार कराने मे जुटा रहा और देश के सभी बड़े चिकित्सा संस्थान के चक्कर लगाता रहा वही वाय कमला और वह रवि शेखर अपनी प्लानिंग मे लगे रहे डॉ वाय आर कृष्णा के निधन के बाद माँ वाय कमला और छोटे भाई डॉ वाय रवि शेखर ने हॉस्पिटल को अपने आधिपत्य मे ले लिया हॉस्पिटल और सम्पत्ति को हड़पने मे जुटे माँ बेटे ने डॉ वाय राजशेखर को हॉस्पिटल और सारी संपत्ति से दावा छोड़ने को कहा और डॉ वाय राजशेखर की सैलरी बंद कर दी लेकिन बीते 3 साल से शासन को टीडीएस उनका पटाया जा रहा है सैलरी बंद करने के बाद चोरी छिपे टीडीएस पटाया जाना वाय कमला और डॉ वाय रवि शेखर की मंशा जाहिर करता है बहरहाल टीडीएस फ्रॉड की जानकारी होने के बाद डॉ वाय राजशेखर ने पुलिस की शरण ली और तथ्यों से अवगत कराया तत्पश्चात पुलिस ने मामले को जांच मे लेते हुए टीडीएस फ्रॉड मामले मे वाय कमला और वाय रवि शेखर के अवैधानिक कृत्यों की पड़ताल करते हुए एफआईआर दर्ज की.!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 22, 2026अपोलो का धुआं, लिंगियाडीह की खांसी, अब सीएमएचओ की चिट्ठी से मचेगी खलबली, विधायक की घुड़की, कांग्रेस की हुंकार भी नहीं आई काम, अब जवाब तलब का फरमान, मेडिकल कचरा जलाने के आरोप पर अस्पताल प्रबंधन की अग्निपरीक्षा, एनवायरो केयर कहां गायब है, आखिर किसकी मेहरबानी से चल रहा ये खेल?…
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
