
बिलासपुर,,, जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र से आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है! जहाँ बैंक के कर्ज से परेशान युवक ने दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली!
घटना की जानकारी पर रतनपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची! प्राथमिक पूछताछ में पता चला है! कि युवक ने दो निजी बैंक से लोन लिया था! कुछ महीनों से वह लोन की किश्त बड़ी मुश्किल से जमा कर पा रहा था! जिसे लेकर वह परेशान रहता था! फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है!
जानकारी के अनुसार, रतनपुर क्षेत्र के ग्राम लखराम निवासी दीपक कुंभकार एक व्यवसायी था! और गांव के बाजार चौक के पास उसकी जूते-चप्पल की दुकान थी! रविवार की सुबह वह अपनी दुकान पर आया और सफाई करने के बाद आसपास के व्यवसायियों से मिला! इसके कुछ देर बाद, उसकी लाश दुकान में फांसी के फंदे पर लटकती मिली! घटना की जानकारी मिलते ही वहां भीड़ जमा हो गई! और पुलिस को घटना की सूचना दी गई! पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की!
पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि दीपक ने दो निजी बैंकों से लोन लिया था! और व्यवसायिक परेशानियों के कारण लोन की किश्तें समय पर जमा करने में उसे कठिनाई हो रही थी! बताया जा रहा है! कि लोन की किश्तों को लेकर वह अपनी पत्नी राधा से भी चर्चा कर रहा था! एक दिन पहले ही पति-पत्नी ने रिश्तेदारों को इस बारे में जानकारी दी थी! इसके बाद रविवार को दीपक की लाश फांसी पर लटकी मिली!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में सूखा नहीं रहा कारोबार, भट्ठी बंद तो महुआ चालू, चार महिलाओं ने संभाली शराब की ‘होम डिलीवरी’ कमान चकरभाठा पुलिस ने 135 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 85 डिब्बे लाहन नष्ट कर ऑपरेशन प्रहार में चारों को दबोच लिया…
