
बिलासपुर,,,पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा जिले में हो रहे बढ़ते अपराध पर नियंत्रण रखने पुलिस ने लगातार अपराधियो पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए! जिसमे कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कतियापारा संतोषी मंदिर का रहने वाला आरोपी सुमित वर्मा के पास स्टील का धारदार चाकू और स्टील का प्लास्टिक का पिस्टल नुमा दिखने वाला लाइटर को लेकर आने-जाने वालो को डरा धमका रहा है! जिसमे आने जाने वाले भयभीत हो रहे थे! जिसकी सूचना सिटी कोतवाली थाने में दी गई! जिस पर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबद्रा (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया! जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा दबिश देकर आरोपी – सुमित वर्मा पिता मित लाल वर्मा उम्र 29 वर्ष निवासी संतोषी मंदिर के पास कतियापारा जुना बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर को कतियापारा से पकडा गया! जिसके पास से एक धारदार चाकू एवं स्टील प्लास्टि का पिस्टल नुमा दिखने वाला लाईटर मिला जिसके संबंध में धारा 94 B .N.S.S. के नोटिस दस्तावेज पेश करने हेतु दिया गया! जो नोटिस पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताये जाने पर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. – 608 / 24 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है!
कोतवाली प्रभारी ने बताया और भी है अनेको मामले
थाना सिटी कोतवाली के प्रभारी विवेक पांडेय ने बताया कि सुमित वर्मा के और भी पूर्व 2 मामले थाने में दर्ज है! और उस अपराध को भी सलंग्न किया गया है! औऱ उसके खिलाफ पृथक से अन्य कार्यवाही भी की जाएगी!
कतियापारा क्षेत्र ने निवासी भी रहते है परेशान
कतियापारा पारा क्षेत्र में आये दिन मारपीट नशा खोरी जैसी घटनाएं आये दिन होती है! जिसकी शिकायत थाने में करने के लिए रहवासी काफी मजबूर है! क्योंकि आये दिन आरोपी सुमित वर्मा के आतंक से लोगो ने थाने में शिकायत दर्ज कराने वालों को जान से मारने की धमकी देते है! जिससे रहवासी शिकायत दर्ज कराने को मजबूर रहते है!
कुछ दिन पूर्व सरेराह दुकानदार को राह चलते पिटा
कतियापारा के इन जैसे अपराधी अब दुकानदार को भी नही बक्श रहे है! राह चलते किसी से भी मारपीट कर लूटपाट तक उतर जा रहे है! अभी हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया था! जहाँ दुकान बंद कर घर लौट रहे! युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी! उसके बाद उसके गले से सोने को चैन भी लूट ली गई! जिसपर प्रार्थी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गई! जिसपर आरोपी ने प्रार्थी को जान से मारने की धमकी दी गई! जिसपर प्रार्थी ने बिना रिपोर्ट दर्ज कराए थाने से वापस लौट आये!
रहवासी लगातार रहते है परेशान
क्षेत्र में रहने वाले रहवासियों ने इन जैसे बदमाशो से काफी परेशान है! मोहल्ले में रात में जुआ, शराब बेचना, जैसे और भी गतिविधियां है! जिसके चलते क्षेत्र वासी आवाज नही उठा पाते! और इन जैसे बदमाशो के मोहल्ले में हौसले बुलंद होते जा रहे है! जिसके चलते ये आरोपी आये दिन विवाद करते नजर आते है!
आरोपी 👇👇
सुमित वर्मा पिता मित लाल वर्मा उम्र 29 वर्ष निवासी संतोषी के पास कतियापारा जुना बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर । गिरफ्तारी दिनांक- 17.12.2024
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.05.25डिजिटल अरेस्ट गैंग का ‘म्यूल अकाउंट’ खेल बेनकाब! 2% कमीशन के लालच में पिता-पुत्र बने साइबर ठगों के साथी, खाते में पहुंचे 54 लाख तो बिलासपुर साइबर पुलिस ने महाराष्ट्र से दबोच लिया पूरा खेल…
Uncategorized2026.05.25रंजेश सिंह के ज्ञापन का चला ऐसा जादू, SET पास छात्रों की खुल गई किस्मत अब बिना लंबी दौड़-भाग के सीधे इंटरव्यू से मिलेगा PHD में प्रवेश, फैसले से प्रदेशभर के हजारों विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई…
Uncategorized2026.05.2525 हजार से 15 हजार पर आया पटवारी, फिर भी नहीं बच पाया! बेमेतरा में किसान ने ACB संग बिछाया ऐसा जाल कि रिश्वत लेते ही ओमकार सोनवानी रंगे हाथ धरा गया, अब राजस्व विभाग में मचा हड़कंप…
Uncategorized2026.05.25बिलासपुर के ‘सट्टा किंग’ अब पुलिस के रडार पर! राज, रोहित, सागर समेत 6 बड़े खाईवालों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित… ठिकाने बदलकर भाग रहे बुकी, पुलिस की दबिश से क्रिकेट सट्टा नेटवर्क में मचा जबरदस्त…
